गुजरात को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं, हम अकेले ही लड़ेंगे चुनाव: NCP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और पाटीदार समिति की उथल-पुथल के बीच नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बड़ा बयान दिया है। एनसीपी के नेता प्रफूल पटेल ने कांग्रेस के चुनाव को लेकर रवैये पर नाराजगी जताई और कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत हो रही थी, लेकिन वह गंभीर नहीं दिख रही है।
उन्होंने कहा कि एनसीपी अब चुनाव अकेले ही लड़ेगी और उन्हें विश्वास है कि वे अकेले ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एनसीपी की ओर से आए इस बयान के कई मायने सामने आ रहे हैं, क्योंकि पाटीदार के साथ कांग्रेस की ठन गई है और वे उसके सामने एक विकल्प बन रही है।
पढ़ें: गुजरात चुनाव: कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हुए हार्दिक
वहीं पाटीदार समिति को भी एनसीपी के इशारे भरे प्रस्ताव से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, पाटीदार समिति के बड़े नेता हार्दिक पटेल चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद पाटीदार इससे खुश नहीं हैं।
We wanted to contest in Gujarat in alliance with Congress and had talks with them too initially, but Congress did not seem serious and kept on delaying,so we will fight alone.Confident that we will do even better alone:Praful Patel,NCP pic.twitter.com/eYBRbUrZi0
— ANI (@ANI) November 20, 2017
कांग्रेस के 77 उम्मीदवारों में सिर्फ दो पाटीदार शामिल हैं और इसी वजह से सोमवार को कांग्रेस और पाटीदार के कार्यकर्ता भीड़ गए। पाटीदारों का कहना है कि उनके समुदाय का गुजरात में अच्छा दबदबा कायम है, ऐसे में वे ज्यादा टिकटों की उम्मीद करते हैं।