{"_id":"5d985a218ebc3e013202a087","slug":"ncp-releases-star-campaigners-list-including-sharad-pawar-for-upcoming-maharashtra-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Sat, 05 Oct 2019 02:23 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
sharad pawar
- फोटो : social media
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी प्रमुख शरद पवार के अलावा प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, नवाब मलिक के नाम शामिल हैं। इनके अलावे अन्य कई नेता पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Nationalist Congress Party (NCP) releases its list of star campaigners for upcoming #MaharashtraAssemblyPolls . The list includes party chief Sharad Pawar, party leaders Praful Patil, Chagan Bhujbal, Supriya Sule, Jayant Patil and Nawab Malik. pic.twitter.com/uTDW7kOmA6
— ANI (@ANI) October 5, 2019विज्ञापन
एनसीपी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख खत्म हो चुकी है और प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना वाले गठबंधन एनडीए और कांग्रेस-एनसीपी वाले गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को मतदान होना है, जबकि 24 को मतगणना है। यानी 24 को चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे और तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी।