फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP President Sharad Pawar tests positive for COVID19

महाराष्ट्र: कोरोना की चपेट में आए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील

Mon, 24 Jan 2022 02:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:03 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

विज्ञापन
NCP President Sharad Pawar tests positive for COVID19
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है। शरद पवार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं डॉक्टर के निर्देश का पालन कर रहा हूं। पिछले दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं वह जांच कराएं और जरूरी सावधानी बरतें।'

विज्ञापन


इससे पहले बेटी, दामाद और पोते हुए थे संक्रमित
बता दें कि बीते दिनों शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद भी संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा शरद पवार को पोते रोहित भी संक्रमित पाए गए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना का टीका लेने वाले पहले राजनेता बने थे पवार
गौरतलब है कि 81 साल के शरद पवार महाराष्ट्र में सबसे पहले राजनेता थे जिन्होंने कोरोना संक्रमण रोधी टीका लिया था। इतना ही नहीं लोगों को भी टीका लेने के लिए बार-बार अपील कर रहे थे।
विज्ञापन


अब तक संसद के 875 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव
देश में 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले ही संसद के 875 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। रविवार को संसदीय आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 20 जनवरी तक 2,847 कोविड टेस्ट कराए गए, जिसमें 875 संसदीय कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed