{"_id":"6553576bfb57b83f0b028e55","slug":"ncp-president-sharad-pawar-statement-on-his-caste-maratha-reservation-in-maharashtion-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मैं अपनी जाति के जरिए राजनीति नहीं करता', मराठा आरक्षण पर भी बड़ी बात बोले राकांपा अध्यक्ष पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मैं अपनी जाति के जरिए राजनीति नहीं करता', मराठा आरक्षण पर भी बड़ी बात बोले राकांपा अध्यक्ष पवार
Tue, 14 Nov 2023 04:48 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 14 Nov 2023 04:48 PM IST
सार
राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वह ओबीसी समुदाय का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अपनी जाति को छिपाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Sharad Pawar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अपनी जाति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी जाति को नहीं छिपाया है और नाहि इसके माध्यम से राजनीति करने की कोशिश की है। पवार का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले प्रमाणपत्र के बाद आया। दरअसल, उस प्रमाणपत्र में पवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से संबंधित दिखाया गया था।
राकांपा सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दस्तावेज को नकली बताते हुए उसे खारिज कर दिया। राकांपा अध्यक्ष मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जो कि महाराष्ट्र की जनसंख्या का 30 प्रतिशत है। पवार ने कहा कि वह ओबीसी समुदाय का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अपनी जाति को छिपाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया को मेरी जाति के बारे मालूम है। मैने कभी भी अनी जाति के माध्यम से राजनीति नहीं की है, लेकिन मैं इसे ठीक करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
मराठा आरक्षण पर भी बोले शरद पवार
मराठा आरक्षण पर बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि आरक्षण देने की शक्ति राज्य और केंद्र सरकारों के दायरे में है। उन्होंने इसपर आगे कहा, 'मराठा आरक्षण को लेकर युवा पीढ़ी की भावना बहुत तीव्र है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में निर्णय लेने की शक्ति केंद्र और राज्य सरकार के पास है।'
बता दें कि राज्य में मराठा समुदाय शिक्षा और सरकारी नौकरी के क्षेत्र में आरक्षण की मांग कर रहा है। इस मामले में राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की भी खबरें सामने आई है।