{"_id":"631ae0d7ab771a7fe1281303","slug":"ncp-national-convention-to-present-blueprint-for-opposition-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCP National Convention: विपक्षी एकता की सूत्रधार बनेगी राकांपा, राष्ट्रीय अधिवेशन में रखेगी ब्लूप्रिंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCP National Convention: विपक्षी एकता की सूत्रधार बनेगी राकांपा, राष्ट्रीय अधिवेशन में रखेगी ब्लूप्रिंट
Fri, 09 Sep 2022 12:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:40 PM IST
सार
राकांपा प्रमुख पहले ही विपक्षी दलों से मतभेदों को दूर कर एक साथ आने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाले इस अधिवेशन के आगामी लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है।
विज्ञापन
शरद पवार(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए सभी विपक्षी दल अपने-अपने हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में होने वाले इस अधिवेशन के आगामी लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि अधिवेशन में विपक्षी एकता का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
राकांपा प्रमुख पहले ही विपक्षी दलों से मतभेदों को दूर कर एक साथ आने की अपील कर चुके हैं। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-शिवसेना-राकांपा का गठबंधन बनाकर भाजपा को चौंका दिया था।
विज्ञापन
कल होगी वर्किंग कमेटी की बैठक
राकांपा की वर्किंग कमेटी की बैठक शनिवार शाम होने वाली है। इस बैठक में विपक्षी एकता, अर्थव्यवस्था, किसानों के मुद्दे, महिला सशक्तिकरण जैसे प्रस्तावों चर्चा हो सकती है। राकांपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये प्रस्ताव विपक्षी एकता का खाका हो सकते हैं। पवार और राकांपा के शीर्ष नेता रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित भी करने वाले हैं। इस दौरान शरद पवार पीएम मोदी के 2022 तक के लिए किए गए वादों पर पुस्तिका भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन