फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP MLA said If Ajit joins BJP most of the MLA will join him

Politics: 'अजीत अगर भाजपा में गए तो अधिकांश विधायक उनके साथ', एनसीपी MLA के ब्यान से महाराष्ट्र में हलचल तेज

Mon, 17 Apr 2023 09:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:42 PM IST
सार

एनसीपी विधायक अन्ना बंसोडे ने कहा कि नवंबर 2019 में जब अजित पवार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश की थी तब भी मैं पवार के साथ था। मैं उस वक्त भी उनके प्रति इमानदार था और आज भी मैं उनके प्रति वफादार हूं।

विज्ञापन
NCP MLA said If Ajit joins BJP most of the MLA will join him
अजीत पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एनसीपी के दो विधायकों के बयान ने एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। एनसीपी विधायकों के बयान से अजीत पवार के भाजपा में शामिल होने वाले अटकलों को हवा मिल गई है। सोमवार को एनसीपी के दो विधायकों ने कहा कि वह अपने नेता अजीत पवार के प्रति ईमानदार हैं, वह कोई भी निर्णय लें, हम उनके साथ हैं।

विज्ञापन

 नरेंद्र मोदी की जीत को करिश्मे का श्रेय दिया
एक विधायक मणिकराव कोकटे ने कहा कि अगर विधानसभा में अजीत पवार भाजपा से हाथ मिलाते हैं, तो एनसीपी के अधिकांश विधायक उनके साथ चले जाएंगे। अजीत पवार से जुड़ी अटकलें तब सामने आईं, जब अजीत ने अचानक अपनी बैठकें रद्द कर दीं। इसके अलावा उनकी कुछ टिप्पणियां भी भाजपा और शिंदे सरकार के प्रति नरम दिखाई दिए। अप्रैल की शुरुआत में पवार ने नरेंद्र मोदी की जीत को करिश्मे का श्रेय दिया। पवार ने कहा कि उनके लिए महंगाई और रोजगार पीएम की डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हालांकि, पवार ने भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की अटकलों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

एनसीपी के अधिकतर विधायक साथ खड़े हैं
वहीं, दूसरे विधायक अन्ना बंसोडे ने कहा कि नवंबर 2019 में जब अजित पवार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश की थी तब भी मैं पवार के साथ था। मैं उस वक्त भी उनके प्रति इमानदार था और आज भी मैं उनके प्रति वफादार हूं। अजीत भविष्य में जो भी फैसला लेंगे, उसमें मैं उनके साथ हूं। मेरे अलावा एनसीपी के अधिकतर विधायक उनके साथ खड़े हैं। अन्ना का कहना है कि विधानसभा में पवार के अलावा और कोई नेता नहीं है, जो सरकार चला सके, इसलिए राकांपा के अधिकांश विधायक उनके साथ चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंसोडे ने कार्यक्रम में कहा था कि अजीत पवार ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई है, जिसमें सभी शामिल होंगे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही एनसीपी ने मीटिंग वाले बयान को खारिज कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed