{"_id":"5fc1be0fec91fd3fc9558742","slug":"ncp-mla-from-pandharpur-mangalvedha-bharat-bhalke-passed-away-admitted-for-post-covid19-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन, पिछले माह हुए थे कोरोना संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन, पिछले माह हुए थे कोरोना संक्रमित
Sat, 28 Nov 2020 08:35 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी विधायक भरत भालके (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह 30 अक्तूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। तब उन्हें रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे चार दिनों में ठीक होकर अपने घर लौट गए थे।
विज्ञापन
Maharashtra: NCP MLA from Pandharpur-Mangalvedha Assembly constituency, Bharat Bhalke passed away at Pune's Ruby Hospital today. He was admitted for post COVID19 treatment
— ANI (@ANI) November 28, 2020विज्ञापन
इसके बाद वे किडनी समस्या से ग्रसित हो गए थे। इस कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया था और भालके की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा सीट से जीते
60 साल के भालके का निधन एनसीपी के लिए झटके की तरह है। वे लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पंढरपुर के सरकोली में रविवार को भालके का अंतिम संस्कार किया जाएगा।