फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ncp mla churchill alemao says tigers should also be punished for killing cows

महाराष्ट्रः एनसीपी विधायक बोले- गायों को मारने के लिए बाघों को भी मिलनी चाहिए सजा

Thu, 06 Feb 2020 02:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Feb 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ncp mla churchill alemao says tigers should also be punished for killing cows
एनसीपी विधायक चर्चिल अलेमाओ - फोटो : सोशल मीडेया

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा बाघों की हत्या किए जाने के मुद्दे पर जमकर बहस हुई। बहस के दौरान एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) विधायक चर्चिल अलेमाओ ने कहा कि गाय को मारने के लिए इंसानों को सजा दी जाती है, तो इसी तरह से गायों को मारने के लिए बाघों को भी सजा मिलनी चाहिए। पिछले महीने महादयी वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघिन तथा उसके तीन शावकों को पांच स्थानीय लोगों ने मार डाला था।

विज्ञापन


विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने बुधवार को यह मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि जब इंसान गोमांस खाता है, तो उसे सजा दी जाती है। उसी तरह से बाघ के किसी गाय को खाने पर उसे क्या सजा देनी चाहिए? अलेमाओ ने कहा कि जहां तक वन्यजीवों की बात है, बाघ महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उसी तरह मानवजाति के लिए गाय महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पूरे प्रकरण में मानवीय दृष्टिकोण को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि स्थानीय लोगों के पशुओं पर हमला करने की वजह से उन्होंने बाघों को मार डाला। उन्होंने कहा कि उन किसानों को तीन से चार दिनों में मुआवजा दिया जाएगा, जिनके मवेशी मारे गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed