{"_id":"5ffe9dda8ebc3e30cd028c9e","slug":"ncp-minister-nawab-malik-s-son-in-law-summoned-in-muchhad-paanwala-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : उद्धव सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : उद्धव सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया
Wed, 13 Jan 2021 12:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Nawab Malik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 200 किलो ड्रग जब्त करने के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट से बुधवार को इसकी जानकारी मिली। समीर खान की शादी, नवाब मलिक की बेटी निलोफर के साथ हुई है।
विज्ञापन
एनसीबी समीर खान और करन सजनानी के बीच हुए 20 हजार रुपये के आर्थिक लेनदेन मामले में पूछताछ करना चाहती है। एनसीबी के नोटिस के बाद समीर खान पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
एनसीबी का कहना है कि करन सजनानी और समीर खान के बीच गूगल पे के जरिए 20,000 रुपये का लेनदेन हुआ है। एजेंसी को शक है कि यह लेन-देन ड्रग को लेकर की गई थी। उसी का सत्यापन करने के लिए समीर खान को बुलाया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ड्रग मामले में एनसीबी की रडार पर कई लोग हैं। मंगलवार को एनसीबी ने मुंबई के मुच्छड़ पानवाला रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। एनसीबी ने सोमवार को मुच्छड़ पानवाला के मालिक जयशंकर तिवारी और रामकुमार तिवारी से कई घंटे तक पूछताछ की थी। रामकुमार तिवारी, जयशंकर तिवारी का छोटा भाई है।
रामकुमार तिवारी और जयशंकर तिवारी दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके कैंप कॉर्नर में पान की दुकान चलाते हैं। जय शंकर तिवारी और रामकुमार तिवारी 6-6 महीने तक पान की दुकान चलाते हैं। इस पान दुकान में बॉलीवुड और उद्योग जगत की मशहूर हस्तियां पान खाने आती हैं।