फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP minister Narhari Zirwal cracks ‘poor district’ joke; Ajit Pawar, BJP not amused

अपने ही विधायक से अजित नाराज: नरहरि जिरवाल ने हिंगोली को बताया 'गरीब जिला',पवार बोले- यह ठीक नहीं...बात करेंगे

Sun, 26 Jan 2025 11:08 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिंगोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिंगोली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 26 Jan 2025 11:08 PM IST
सार

गिरीश महाजन ने भी जिरवाल के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिरवाल एक वरिष्ठ नेता हैं। किसी भी जिले को गरीब या अमीर की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
NCP minister Narhari Zirwal cracks ‘poor district’ joke; Ajit Pawar, BJP not amused
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि जिरवाल के एक बयान को लेकर महाराष्ट्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। राकांपा से मंत्री बने जिरवाल ने हिंगोली को 'गरीब जिला' बताया है। हालांकि उन्होंने मजाक में ही यह टिप्पणी की थी, लेकिन अब उनके इस बयान पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके भाजपा कैबिनेट सहयोगी गिरीश महाजन ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


क्या बोले नरहरि जिरवाल? 
नरहरि जिरवाल ने हिंगोली में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट मंत्री और अभिभावक मंत्री के रूप में पहली बार यहां (हिंगोली) आया हूं। मुझे एहसास हुआ कि यह एक सीमांत और गरीब जिला है। एक बार जब मैं मुंबई लौटूंगा, तो मैं (वरिष्ठों से) पूछूंगा कि मेरे जैसे गरीब व्यक्ति को एक गरीब जिले की जिम्मेदारी क्यों दी गई है। बता दें कि नरहरि जिरवाल नासिक जिले से राकांपा विधायक हैं, इतना ही नहीं उनकी गिनती अजित पवार के नजदीकी लोगों में होती है।
विज्ञापन

 
जिरवाल की टिप्पणी पर नाराज हुए अजित  पवार
मंत्री नरहरि जिरवाल की टिप्पणियों पर अजित पवार और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने नाराजगी जाहिर की है। अजित पवार ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसी टिप्पणी की है तो यह उचित नहीं होगा। हर मंगलवार को हमारी बैठक होती है। मैं उनसे इस बारे में पूछूंगा। अगर कोई गलतफहमी है, तो इसका समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजन ने भी ज़िरवाल के बयान की आलोचना 
वहीं, गिरीश महाजन ने भी जिरवाल के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिरवाल एक वरिष्ठ नेता हैं। किसी भी जिले को गरीब या अमीर की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसी धारणाएं बनाना अनावश्यक है। वह बुद्धिमान हैं और वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।


आलोचना के बाद नरहरि जिरवाल ने दी सफाई
वहीं, आलोचना के बाद  जिरवाल ने बयान जारी किया। उन्होंने मीडिया में साफ किया कि उन्होंने अलग-अलग विकास मापदंडों पर जिले की स्थिति के बारे में बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि मुझे यहां कुछ अच्छा करने के लिए इस जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed