फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Supriya Sule slammed Karnataka BJP MLA Renukacharya remark that rape cases going up due to some dresses during Budget session news in Hindi

विवादित बयान: दुष्कर्म के लिए परिधान को वजह बताने वाले कर्नाटक के भाजपा विधायक पर सुप्रिया सुले ने बोला हमला

Wed, 09 Feb 2022 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Feb 2022 10:50 PM IST
सार

बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि दुष्कर्म के लिए महिलाओं के परिधान को जिम्मेदार ठहराने की एकमत से निंदा की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
NCP leader Supriya Sule slammed Karnataka BJP MLA Renukacharya remark that rape cases going up due to some dresses during Budget session news in Hindi
सुप्रिया सुले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को कर्नाटक के एक भाजपा विधायक के उस बयान को शर्मनाक बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि दुष्कर्म के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाएं कुछ परिधान ऐसे पहनती हैं जो पुरुषों को उत्तेजित करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर नैतिक और वैचारिक पुलिसिंग करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन


बजट 2022-23 पर बहस में हिस्सा लेने के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सुले ने कहा कि भाजपा सांसद एमपी रेणुकाचार्य के इस बयान की सदन को निंदा करनी चाहिए। कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच भाजपा सांसद ने यह बात ये साबित करने के लिए की थी कि कॉलेजों में छात्राओं को या तो यूनिफॉर्म पहननी चाहिए या फिर ऐसे परिधान जो पूरे शरीर को ढकें।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में यह महसूस होने पर कि उनका यह बयान विवाद खड़े कर सकता है, रेणुकाचार्य ने कहा था कि अगर मेरे बयान से महिलाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं। रेणुकाचार्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने यह मामला उठाते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बहुत ही प्रतिष्ठित महिला हैं। हम दोनों की बेटियां हैं जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने आगे कहा, अगर हिजाब पहना जाए तो भाजपा को समस्या है, यदि कोई अन्य कपड़े पहनता है तो भी उन्हें समस्या है। भाजपा विधायक के इस बयान की निंदा होनी चाहिए। हमें इसे कतई सहन नहीं करना चाहिए।


सुले ने कहा कि अगर कोई पुरुष यह कहता है कि किसी महिला से दुष्कर्म उसके कपड़ों की वजह से हुआ है तो यह शर्मनाक है, यह निंदनीय है। इसके साथ ही वित्त मंत्री को साड़ी पहनकर बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि हम किसी के परिधान को देखकर उसके चरित्र के बारे में अनुमान नहीं लगाते हैं। यदि कोई ऐसा करता है तो यह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed