{"_id":"6029bbf88ebc3ee92a06fcd1","slug":"ncp-leader-sharad-pawar-said-that-former-cji-ranjan-gogoi-comments-on-judiciary-are-worrisome","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार बोले- 'पूर्व सीजेआई गोगोई का न्यायपालिका पर दिया गया बयान चौंकाने वाला'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार बोले- 'पूर्व सीजेआई गोगोई का न्यायपालिका पर दिया गया बयान चौंकाने वाला'
Mon, 15 Feb 2021 07:35 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : ANI
हाल ही में राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई की न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर घमासान जारी है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने रविवार को कहा कि पूर्व न्यायधीश रंजन गोगोई की न्यायपालिका चिंताजनाक है।
विज्ञापन
पुणे एक कार्यक्रम के बाद शरद पवार ने कहा कि पिछले हफ्ते मैंने कहीं पढ़ा था कि प्रधानमंत्री ने एक बैठक के दौरान भारतीय न्यायपालिका के स्तर को काफी उच्च बताया। यह सबको अच्छा लगा। लेकिन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का बयान बहुत ही चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
शिवसेना ने भी उठाए सवाल
शिवसेन के प्रवक्ता संजय राउत ने गोगोई के बयान को गंभीरता से लेने की बात कही। साथ ही कहा कि रंजन गोगोई को ये साफ कर देना चाहिए कि वह ऐसा क्यों सोचते हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि कोर्ट कौन जाता है, आप अदालत को जाते हैं और पछताते हैं। साथ ही कहा था कि जोखिम उठाने वाले ही कोर्ट जाते हैं।