{"_id":"60eefd6adf66561e2a68b7fd","slug":"ncp-leader-sharad-pawar-reaction-on-president-candidate-and-prashant-kishor-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार बोले: राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की बातें महज अफवाह, प्रशांत किशोर से मुलाकात थी गैरराजनीतिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार बोले: राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की बातें महज अफवाह, प्रशांत किशोर से मुलाकात थी गैरराजनीतिक
Wed, 14 Jul 2021 08:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:36 PM IST
सार
शरद पवार ने कहा कि यह बात बिल्कुल निराधार है कि प्रशांत किशोर ने मुझसे राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि प्रशांत किशोर से मुलाकात गैरराजनीतिक थी।
विज्ञापन
शरद पवार और प्रशांत किशोर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की खबर को महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल निराधार है कि प्रशांत किशोर ने मुझसे राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि प्रशांत किशोर से मुलाकात गैरराजनीतिक थी।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं होंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पवार को लगता है कि संसद में भारी संख्या बल वाले दल के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले किसी व्यक्ति के लिए चुनावी परिणाम पहले से ही तय होगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनकी मुलाकात के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए पवार के मैदान में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों ने कहा कि उन बैठकों के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव पर भी बात नहीं हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के भीतर कोई चर्चा नहीं हुई ।
विज्ञापन