फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Anil Patil's big claim, said- five-six MVA MLAs can join the mahayuti Alliance

Maharashtra: एनसीपी नेता अनिल पाटिल का बड़ा दावा, कहा- महायुति में शामिल हो सकते हैं MVA के पांच-छह विधायक

Sun, 24 Nov 2024 10:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 24 Nov 2024 10:08 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों के बीच रहा। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) के गठबंधन महायुति  को 235 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 54 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
NCP leader Anil Patil's big claim, said- five-six MVA MLAs can join the mahayuti Alliance
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम: एनसीपी नेता अनिल भाईदास पाटिल। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को बहुमत मिलने के बाद एनसीपी अजित गुट के नेता और मुख्य सचेतक अनिल पाटिल ने महाविकास अघाड़ी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद महाविकास अघाड़ी के खेमे में अशांति है। महाविकास अघाड़ी के पांच से छह विधायक अगले कुछ महीनों में सत्तारूढ़ महायुति में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में अनिल पाटिल ने कहा कि कुछ एनसीपी (शरद), कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) विधायकों के बीच जबरदस्त अशांति है। हमारे साथ अच्छे संबंध रखने वालों ने एमवीए की भारी हार पर चिंता व्यक्त की है। अगर अगले चार महीनों में पांच से छह विधायक महायुति में शामिल हो जाते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। अनिल पाटिल ने अमालनेर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। 
विज्ञापन


राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों के बीच रहा। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) के गठबंधन महायुति  को 235 सीटें मिली हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा 132 सीटें मिली हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। जो बहुमत के आंकड़े 145 से काफी ज्यादा है। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 54 सीटें मिली हैं। इसमें शिवसेना (उद्धव) ने 20 सीटें हासिल कीं। जबकि कांग्रेस ने 16 और एनसीपी (शरद) ने 10 सीटें जीतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार ने हार स्वीकार की
इससे पहले एनसीपी शरद गुट के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी की हार स्वीकार की है। कराड में शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब काफी अधिक आश्वस्त हो गए थे, लेकिन महाराष्ट्र के परिणाम के बाद लगता है कि हमें अभी काफी काम करने की जरूरत है। हम कारणों का अध्ययन करेंगे और लोगों के पास जाएंगे। यह लोगों का फैसला है। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत का कारण हो सकती है।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed