फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Leader Ajit Pawar compares PM Narendra Modi to two Ex Prime Ministers says this news and updates

'PM की साख भी वैसी ही': अजित पवार ने इन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों से की पीएम मोदी की तुलना, जानें क्या बोले

Wed, 02 Aug 2023 09:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2023 09:34 AM IST
सार

राकांपा को तोड़कर एनडीए में शामिल होने वाले अजित पवार ने यह बयान पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। वे पीएम मोदी के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। 

विज्ञापन
NCP Leader Ajit Pawar compares PM Narendra Modi to two Ex Prime Ministers says this news and updates
पीएम मोदी का स्वागत करते अजित पवार। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छवि 'मिस्टर क्लीन' की थी और प्रधानमंत्री मोदी की साख भी वैसी ही है। 
विज्ञापन


पिछले महीने ही राकांपा को तोड़कर एनडीए में शामिल होने वाले अजित पवार ने यह बयान पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। वे पीएम मोदी के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी का काफिला पुणे की गुजर रहा था, तब यहां के लोगों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर उनका स्वागत किया। अजित से जब राकांपा के दूसरे धड़े (शरद पवार गुट) की तरफ से पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं और देवेंद्र फडणवीस जी इस काफिले में एक ही कार में थे। हमने पीएम मोदी की पूरी यात्रा के दौरान एक भी काला झंडा नहीं देखा, बल्कि हमने लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करते ही देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर घटना पर कही ये बात
अजित पवार ने कहा, "क्या कोई प्रधानमंत्री कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से देश में इतने अच्छे माहौल के बारे में सोच सकता है। मणिपुर में जो भी कुछ हुआ उसका कोई समर्थन नहीं करता। प्रधानमंत्री ने मुद्दे पर संज्ञान लिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने भी संज्ञान लिया। वहां जो कुछ भी हुआ उसकी सभी ने निंदा की। केंद्र और मणिपुर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि तीन मई की घटना के दोषियों को सजा मिले।"

'18 घंटे काम करते हैं पीएम मोदी'
पवार ने कहा कि पीएम मोदी हर दिन 18 घंटे काम करते हैं। दिवाली में भी जब देशवासी घरों में जश्न में डूबे होते हैं, तब पीएम मोदी सीमा पर जवानों के साथ होते हैं। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी पार्टी होने के नाते आप प्रदर्शन कर सकते हैं और मोर्चे निकाल सकते हैं, लेकिन फैसले वही ले सकते हैं जो सत्ता में हैं। पवार ने कहा कि उन्होंने भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल होने का फैसला महाराष्ट्र के विकास के लिए लिया है। 


अजित पवार ने पीएम मोदी की तुलना भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों से करते हुए कहा, "इंदिरा गांधी को इसी तरह का सम्मान मिलता था, जब वे दूसरे देशों के दौरे पर जाती थीं। राजीव गांधी की छवि मिस्टर क्लीन की रही, हम वैसा ही कुछ पीएम मोदी में भी देख रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed