फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP issues its first list of nine candidates for Karnataka Assembly elections, also names star campaigners

NCP: नामांकन की अवधि खत्म होने के एक दिन एनसीपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इनके नामों का हुआ एलान

Fri, 21 Apr 2023 08:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
NCP issues its first list of nine candidates for Karnataka Assembly elections, also names star campaigners
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

कर्नाटक चुनाव के लिए एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। हालांकि एनसीपी उम्मीद की यह लिस्ट नामांकन की अवधि खत्म होने के एक दिन बाद आई है। एनसीपी ने जिन उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है, वे पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। साथ ही एनसीपी ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का भी एलान किया है। 

विज्ञापन

शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को कहा कि उसने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नौ उम्मीदवार उतारे हैं। राकांपा ने उत्तम पाटिल को बेलगावी जिले के निप्पनी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


साथ ही, देवर हिप्परगी से मसूर साहब बिलागी, जमीर अहमद इनामदार को बासवान बागवाड़ी, कुलप्पा चव्हाण को नागथन, आर हरि को येलबुर्गा, आर शंकर को रानेबेन्नूर, के सुगुना को हगारीबोम्मनहल्ली, एसवाईएम मसूद फौजदार को विराजपेट और रेहाना बानो को नरसिम्हाराजा से चुनावी मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कर्नाटक में चुनावी मैदान में एनसीपी ने अपने उम्मीदवार तब उतारें हैं, जब एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, राकांपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, पी पी मोहम्मद फैजल, फौजिया खान, क्लाइड क्रास्टो का नाम शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed