फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP is ready to tie with congress ahead of 2019 Lok sabha election says sharad pawar

2019 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस का किला मजबूत, मिला NCP का साथ

Sat, 27 Jan 2018 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 27 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
NCP is ready to tie with congress ahead of 2019 Lok sabha election says sharad pawar
महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ चुकी एनसीपी अब 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से गठबंधन को लेकर वह दो बार चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जनवरी को दिल्ली में विपक्षी दल के साथ बैठक करेंगे और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई की रणनीति तय करेंगे।

शुक्रवार को जहां देश गणतंत्र दिवस मना रहा था वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में विपक्षी दल की ओर से संविधान बचाओ मार्च निकाला गया। इस मार्च में वामपंथी दलों के नेता समेत कई विपक्षी नेता एक मंच पर आए और उन्होंने लोकसभा चुनावों से करीब एक साल पहले बीजेपी के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान पवार ने कहा कि समान विचारधारा वाले दल के साथ संविधान बचाने के लिए रैली निकालने का सामूहिक फैसला किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अगर हम इसके खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो यह राष्ट्र और संविधान के लिए नुकसानदेह होगा। 

संविधान बचाओ मार्च में पवार के अलावा माकपा नेता सीताराम येचुरी, जदयू से निष्कासित शरद यादव, भाकपा के डी राजा, गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी, कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे, प्रफुल्ल पटेल, डीपी त्रिपाठी, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के अन्य कई नेताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के जवाब में भाजपा की तिरंगा यात्रा
गणतंत्र दिवस के मौके पर संविधान बचाओ के नारे के साथ निकाली गई विपक्ष के मार्च के जवाब में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। पार्टी ने इसे   ‘संविधान सम्मान’ रैली का नाम देकर विपक्ष को जवाब देने की कोशिश की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि पार्टियां संविधान की आड़ में अपनी नाकामियां छिपाने के लिए ड्रामा कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed