फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP demands half seats for alliance with Congress in Maharashtra

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन के लिए एनसीपी ने की आधी सीटों की मांग

Fri, 09 Nov 2018 03:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 09 Nov 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
NCP demands half seats for alliance with Congress in Maharashtra
NCP-CONGRESS
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को महाराष्ट्र में ही एनसीपी से गठबंधन के लिए खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है। एनसीपी महाराष्ट्र में आधी हिस्सेदारी चाहती है जबकि कांग्रेस के स्थानीय नेता इसके खिलाफ हैं।
विज्ञापन


इससे कांग्रेस लोकसभा की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अगले सप्ताह से इच्छुक उम्मीदवारों की तलाश शुरू करेगी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा की सबसे अधिक 48 सीटें हैं। इस साल जैसे ही विपक्षी दलों के महागठबंधन की चर्चा शुरू हुई वैसे ही एनसीपी ने साफ कर दिया था की आधी हिस्सेदारी से कम पर बात नहीं बनेगी।
विज्ञापन


इससे पहले  साल 2014 के  लोकसभा चुनाव में  कांग्रेस  26 सीट और एनसीपी  ने 22 सीटों पर  चुनाव लड़ा था उस समय  कांग्रेस ने  सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि  एनसीपी ने  4 सीटें जीती थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे का कहना है कि फिलहाल, कांग्रेस-एनसीपी के बीच सीट बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है उन्होंने यह भी कहा की 50-50 पर सहमति की बात कोरी अफवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed