फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar Speech Baramati Ayodhya People Taught Lesson to Bjp Maharashtra News in Hindi

महाराष्ट्र: ‘BJP के राम मंदिर एजेंडे से हमें डर था पर अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया’, बारामती में बोले पवार

Wed, 12 Jun 2024 09:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 09:03 AM IST
सार

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि भाजपा ने मंदिर के नाम पर वोट मांगा। हम इससे डरे हुए थे लेकिन अयोध्या के लोगों ने दिखा दिया कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जाता है। पिछले 10 साल में सत्ताधारी लोगों को घमंड हो गया था लेकिन अयोध्या के लोगों ने उन्हें वापस जमीन पर ला दिया।
 

विज्ञापन
Sharad Pawar Speech Baramati Ayodhya People Taught Lesson to Bjp Maharashtra News in Hindi
शरद पवार। - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को झटका देकर साबित कर दिया कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जा सकता है। यह कहना है कि एनसीपी नेता शरद पवार का। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली बार 300 से अधिक सीटें जीती थी पर इस बार उन्हें 240 सीटें मिली। भाजपा को इस बार बहुमत भी नहीं मिल पाया। भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश से मिला। वहां के लोगों ने चुनावों में अलग फैसला किया है।     

विज्ञापन

हमारे देश के लोग काफी समझदार हैं
पवार मंगलवार को बारामती में व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि इस बार राम मंदिर एक बड़ा चुनावी एजेंडा होगा। सत्तारूढ़ दल को अधिक वोट मिलेंगे लेकिन हमारे देश के लोग काफी समझदार हैं। उन्हें लगा कि मंदिर के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं तो उन्होंने पार्टी को सबक सिखा दिया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें, अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट के अंदर आता है। यहां से भाजपा उम्मीदवार और दो बार के सांसद लल्लू सिंह को सपा के अवधेश प्रसाद ने 54,567 वोटों से मात दी। 

विज्ञापन

अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया
पवार ने आगे कहा कि भाजपा ने मंदिर के नाम पर वोट मांगा। हम इससे डरे हुए थे लेकिन अयोध्या के लोगों ने दिखा दिया कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जाता है। पिछले 10 साल में सत्ताधारी लोगों को घमंड हो गया था लेकिन अयोध्या के लोगों ने उन्हें वापस जमीन पर ला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश से भाजपा को इस बार काफी तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा अबकी बार मात्र 33 सीट ही जीत सकी। समाजवादी पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्म किया। सपा ने राज्य की सबसे अधिक अधिक 37 सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई। पिछले दस साल के मुकाबले कांग्रेस ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2019 में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार छह सीटें जीत गई। हालांकि, 2019 में 10 सीटें जीतने वाली बसपा इस बार राज्य में खाता तक नहीं खोल सकी। बता दें, इस बार कांग्रेस और सपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed