फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Chief Sharad Pawar said there is no dinner meeting with chief Minister Mamata Banerjee

NCP, शिवसेना और आरजेडी नेताओं से मिलीं ममता, बोलीं- 2019 का लोकसभा चुनाव होगा मजेदार

Tue, 27 Mar 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar said there is no dinner meeting with chief Minister Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। वह एक के बाद एक नेताओं से मिल रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटी ममता बनर्जी पिछले कुछ दिनों में कई नेताओं से मिल चुकी हैं। उनकी यह मुलाकातें  लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीसरा मोर्चा तैयार करने की रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी मंगलवार को एनसीपी के मुखिया शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत और लालू यादव की पुत्री और आरजेडी से राज्यसभा सांसद मीसा भारती से मुलाकात की। जब ममता से इन मुलाकातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही चुटीले अंदाज में कहा जब राजनीति के लोग मिलते हैं तो वह राजनीति पर ही बातें करते हैं। इसमें छुपाने वाला कुछ भी नहीं है। उन्होंने बातों बातों में लोगों को यह बता दिया है कि 2019 का लोकसभा चुनाव मजेदार होने वाला है। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। ममता ने बताया कि वह कल  यशवंत सिन्हा, अरूण शौरी सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले  भारतीय जनता पार्टी 'बनाम' विपक्षी दल  का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। आज मुलाकात से पहले खबर आई थी कि मंगलवार 27 मार्च को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के यहां डिनर पर विपक्ष के मुखियाओं की बैठक होनी है। जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। 

लेकिन इस पूरी डिनर पार्टी पर तब पानी पड़ता नजर आया जब एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने ऐसी किसी भी पार्टी के होने से इंकार कर दिया। "शरद पवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होने वाली मुलाकात को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि "कोई मीटिंग नहीं है और न ही कोई डिनर पार्टी ही है।" 

हालांकि, संसद भवन में ममता की शरद पवार और शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात हुई और उसकी फोटो भी सामने आ गई। वहीं ममता ने भी कह दिया कि मुलाकात हुई और इसमें छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है। 

इससे पहले  इस कड़ी में बीते 13 मार्च को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर विपक्षी नेताओं के साथ हुई डिनर डिप्लोमेसी काफी चर्चा में रही थी।  

 

सोनिया की डिनर पार्टी में 20 दल शामिल हुए थे

NCP Chief Sharad Pawar said there is no dinner meeting with chief Minister Mamata Banerjee
इससे पहले सोनिया की डिनर पार्टी में 20 दल शामिल हुए थे।  इस बीच चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी डिनर पार्टी से पहले सोनिया, पवार और केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकती हैं।  

ममता लंबे समय से गैरभाजपा मोर्चा की जगह गैरभाजपा-गैरकांग्रेस मोर्चा अर्थात तीसरा मोर्चा की प्रबल समर्थक रही हैं। उन्होंने इस कड़ी में शिवसेना, सपा, टीआरएस, टीडीपी, बीजेडी प्रमुखों से अलग-अलग समय में मुलाकात की है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed