{"_id":"5dd2880e8ebc3e548276ffeb","slug":"ncp-chief-sharad-pawar-meeting-with-congress-chief-sonia-gandhi-for-govt-formation-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सियासी संकट: सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में सियासी संकट: सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार
Thu, 21 Nov 2019 05:22 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी, शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हुई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। गांधी के साथ उनकी मुलाकात पूर्व निर्धारित थी। इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित पवार के आवास पर एनसीपी कोर कमिटी की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
Delhi: Nationalist Congress Party (NCP) President Sharad Pawar arrives to meet Congress Interim President Sonia Gandhi at her residence. pic.twitter.com/6024RAyXlf
— ANI (@ANI) November 18, 2019
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पवार और सोनिया के बीच बैठक के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के बारे में अंतिम मुहर लग सकती है। चर्चा है कि तीनों पार्टियों यानी शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस के बीच मंत्रालयों को लेकर न्यूनतम साझा पत्र तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
मालूम हो कि रविवार की शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पुणे स्थित आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक गई। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा था कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए और वैकल्पिक सरकार का गठन होना चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति
| राजनीतिक पार्टी | सीटें |
| भाजपा | 105 |
| शिवसेना | 56 |
| एनसीपी | 54 |
| कांग्रेस | 44 |
| बहुजन विकास अघाड़ी | 03 |
| एआईएमआईएम | 02 |