{"_id":"5f99a0358ebc3eefa77737ef","slug":"ncp-chief-sharad-pawar-downplays-cm-uddhav-thackeray-remark-about-sena-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ने दिया अपने दम पर सरकार बनाने का मंत्र, पवार ने ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ने दिया अपने दम पर सरकार बनाने का मंत्र, पवार ने ली चुटकी
Wed, 28 Oct 2020 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
शरद पवार और उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के जिला प्रमुखों के साथ संवाद में महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता में आने का नया मंत्र दिया है। इस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चुटकी ली है। उन्होंने शिवसेना को कहा कि पिछले 30 साल से अपने दम पर सरकार बनाने का यह नारा सुन रहा हूं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने दशहरा सम्मेलन के बाद मंगलवार को पार्टी के जिला प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने का मंत्र दिया। इसको लेकर शरद पवार ने कहा कि सभी दल के नेताओं को अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने की आजादी है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे अगर अपनी पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवसेना बीते 30 साल से महाराष्ट्र विधान भवन पर शिवसेना का भगवा फहराने की बात कर रही है। लेकिन अभी तक तो ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
पवार ने कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने और राज्य की जनता के हित के लिए तीन दल (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) एकजुट होकर महाविकास सरकार बनाई है। राज्य की सरकार अच्छा काम कर रही है।