महाराष्ट्र: शरद पवार के काफिले का एक वाहन मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पलटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के काफिले का एक वाहन सोमवार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलट गया। हालांकि पवार का वाहन सुरक्षित गुजर गया। जो वाहन पलटा उसके ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। यह जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस ने दी है।
A vehicle in Nationalist Congress Party (NCP) chief Sharad Pawar's convoy overturned on Mumbai-Pune Expressway, earlier today. Pawar's vehicle passed on safely. The driver of the vehicle that overturned received minor injuries: Pune Rural Police #Maharashtra pic.twitter.com/KdlSIfSp6C
— ANI (@ANI) June 29, 2020विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह 10 बजे लोनावला में अमृतांजन ब्रिज के पास घटित हुई। यह गाड़ी पवार की गाड़ी के पीछे चल रही थी। गनीमत यह रही की घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवदूत पथक और खंडाला महामार्ग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल ड्राइवर को लोनावाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टकराई 4 गाड़ियां
आज सोमवार लगभग सुबह सात बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास चार गाड़ियां एक दूसरे से टकराई गईं। घटना में दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ढेकु गांव के पास कंटेनर ने एक ट्रक, कार और टेंपो को पीछे से टक्कर मारी। दुर्घटना के दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम रहा।