फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP and Congress wrote letter for action against BJP MP Ramesh Bidhuri

लोकसभा में विवादित बयान: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर हो कार्रवाई, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने की मांग

Fri, 22 Sep 2023 09:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 09:02 PM IST
सार

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर तमाम राजनीतिक दल उग्र हो गए है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
NCP and Congress wrote letter for action against BJP MP Ramesh Bidhuri
लोकसभा में बोलते रमेश बिधूड़ी - फोटो : Sansad TV

विस्तार

संसद के विशेत्र सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के भाषण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद भाषण के दौरान अभद्र भाषा बोलते हुए दिखाई दिए। भाजपा सांसद बिधूड़ी के अभद्र भाषा को लेकर तमाम राजनीतिक दल ने विरोध दर्ज किया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए सुप्रिया सुले ने लिखा पत्र
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा महासचिव को मामले पर पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने, सांसद बिधूड़ी के भाषण को लोकसभा की अवमानना और सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन कहा। 
विज्ञापन

पत्र में सुप्रिया सुले ने कहा, ऐसे बयान लोकसभा की गरिमा को कमजोर करते है। विशेषाधिकार के इस प्रश्न को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का अनुरोध करती हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

 



कांग्रेस बोली, सांसद विधूड़ी पर हो उचित कार्रवाई
वहीं मामले  पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। उन्होंने पत्र में कहा, एक प्रमुख राजनीतिक दल के सदस्य के खिलाफ खुलेआम अपमानजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
पत्र के जरिए, अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर  नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।


Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed