{"_id":"64edeb6d1e8388b26d07e233","slug":"ncc-adg-vivek-tyagi-met-vice-chancellor-of-jadavpur-university-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: एनसीसी के एडीजी विवेक त्यागी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: एनसीसी के एडीजी विवेक त्यागी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा
Tue, 29 Aug 2023 06:28 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी के एडीजी विवेक त्यागी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर जनरल विवेक त्यागी, एडीजी, एनसीसी निदेशालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम ने मंगलवार को जादवपुर विश्वविद्यालय का दौरा किया और कार्यवाहक कुलपति डॉ. बुद्धदेव साव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैडेटों के चल रहे प्रशिक्षण और विश्वविद्यालय में एनसीसी कामकाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
एडीजी ने इससे पहले जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चार एनसीसी इकाइयों के वायु और सेना विंग के एनसीसी कैडेटों के साथ बातचीत की। बुनियादी ढांचे के साथ-साथ प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण प्रयासों की भी समीक्षा की। कैडेटों ने राष्ट्र निर्माण के समर्थन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपने उत्कृष्ट मानकों और जुनून को दर्शाया।
विज्ञापन
कार्यवाहक कुलपति ने विश्वविद्यालय के युवाओं को आकार देने में पिछले कई दशकों में एनसीसी इकाइयों के काम की सराहना की और छात्रों के बीच पहुंच बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय में एनसीसी को प्रदान किए गए बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए एनसीसी निदेशालय के लंबे समय से लंबित अनुरोधों के लिए उचित समर्थन का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनयी है कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम का एनसीसी निदेशालय युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासों में समन्वय लाने और प्रशिक्षण शिविरों के साथ-साथ सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास और जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक संचालन करने के लिए विश्वविद्यालयों और स्कूलों तक पहुंच रहा है। हाल ही में एनसीसी कैडेटों के लिए कोलकाता साइबर अपराध विभाग के सहयोग से साइबर अपराध पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया था।