फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drugs in Bollywood News: Deepika Padukone, Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor NCB will investigate their bank account and inquiry with 7 actors

Drugs Case: दीपिका, सारा और श्रद्धा के बैंक खातों की जांच की तैयारी, सात बड़े अभिनेताओं से होगी पूछताछ

Tue, 29 Sep 2020 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Drugs in Bollywood News: Deepika Padukone, Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor NCB will investigate their bank account and inquiry with 7 actors
बॉलीवुड ड्रग्स केस - फोटो : PTI

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बैंक खातों की जांच करेगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी बॉलीवुड के तीन बड़ी अभिनेत्रियों से पूछताछ कर चुकी है। अब एनसीबी इन तीनों अभिनेत्रियो के बैंक से हुए लेन-देन की जांच करेगा। 

विज्ञापन



26 सितंबर को एनसीबी इन तीनों अभिनेत्रियों से ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ कर चुकी है। दीपिका पादुकोण से इस मसले को लेकर लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी। वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा और दीपिका का आमना-सामना भी कराया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब एनसीबी इस जांच में जुटा है कि क्या इन तीनों अभिनेत्रियों ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर कोई लेन-देन किया है या नहीं। तीनों अभिनेत्रियों के क्रेडिट कार्ड की पिछले तीन साल की पेमेंट्स खंगाली गई है। वहीं जांच अधिकारियों को ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर और सात बड़े अभिनेताओं से भी पूछताछ की हरी झंडी मिल गई है। 


एनसीबी प्रमुख ने अभिनेत्रियों और ड्रग पैडलर में जो नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की अनुमित दे दी है। अब जल्द ही एनसीबी इन अभिनेताओं से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि वो सीबीआई की जांच के नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अनिल देशमुख ने कहा कि सीबीआई को मामला सौपें डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी तक जांच कहां तक पहुंची है। सुशांत सिंह मामले की जांच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अनिल देशमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र पुलिस पेशेवर तरीके से मामले की जांच कर रही थी लेकिन अचानक सीबीआई को जांच सौंप दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed