{"_id":"621f3cacdbd3dc3ca626f931","slug":"ncb-to-hire-financial-experts-forensic-auditors-to-probe-dark-web-crypto-aided-drugs-crimes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी : वित्त विशेषज्ञों व फोरेंसिक ऑडिटरों की मदद से सुलझाएंगे गुत्थी, डार्क वेब और क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की जांच तेज होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी : वित्त विशेषज्ञों व फोरेंसिक ऑडिटरों की मदद से सुलझाएंगे गुत्थी, डार्क वेब और क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की जांच तेज होगी
Wed, 02 Mar 2022 03:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 02 Mar 2022 03:19 PM IST
सार
एनसीबी के प्रमुख एस एन प्रधान ने निर्देश दिया था कि एजेंसी के अधिकारियों को केवल अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय असर वाले मामलों, जटिल जांच और हाई प्रोफाइल गठजोड़ तथा गिरोहों से जुड़े मामलों की जांच करना चाहिए।
विज्ञापन
एनसीबी और एनआईए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब मादक पदार्थों से जुड़े जटिल अपराधों की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का फैसला किया है। एनसीबी अब वित्त विशेषज्ञों व फोरेंसिक ऑडिटरों की मदद लेकर डार्क वेब व क्रिप्टो करंसी से जुड़े मादक पदार्थों के कारोबार की पड़ताल करेगा।
विज्ञापन
पिछले साल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख एस एन प्रधान ने निर्देश दिया था कि एजेंसी के अधिकारियों को केवल अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय असर वाले मामलों, जटिल जांच और हाई प्रोफाइल गठजोड़ तथा गिरोहों से जुड़े मामलों की जांच करना चाहिए। उन्होंने ब्यूरो की जांच इकाइयों से कहा कि वे मादक पदार्थों के मामलों से जुड़े लेनदेन की समुचित जांच करें और सक्षम अदालतों में आरोप पत्र समय पर दाखिल करें।
विज्ञापन
ये दिशा निर्देश ऐसे वक्त आए हैं जब एनसीबी की मुंबई इकाई ड्रग्स आन क्रूज मामले समेत कई केस से जूझ रही है। पिछले साल एनसीबी मुंबई ने अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत 20 लोगों को मुंबई गोवा शिप से गिरफ्तार किया था। इन पर जहाज में ड्रग पार्टी करने का आरोप है।
विज्ञापन
एनसीबी ने परामर्श सेवाएं देने वाली कंपनियों को ड्रग्स कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन की चेन को पकड़ने व वित्तीय जांच को लेकर प्रभावी दिशा निर्देश मुहैया कराने के लिए तैनात करने का आदेश जारी किया है। ये विशेषज्ञ कंपनियां एनसीबी के पास मौजूद विभिन्न डाटा बेस व वित्तीय रिकॉर्ड के विश्लेषण का काम भी करेंगी।
ये कंपनियां जांच कर्ताओं को किसी आरोपी द्वारा अवैध तरीके से की गई कमाई का पता लगाने में भी मदद करेगी। आरोपी की आय व खर्चों का पता लगाकर यह पड़ताल की जाएगी। विशेषज्ञ एनसीबी टीमों को फोरेंसिक ऑडिट करने, रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच करने और बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण करने तथा आरोपी उसके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों की अवैध आय का पता लगाने में भी मदद करेंगे।
शुरुआत में इन वित्तीय विशेषज्ञों को दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और गुवाहाटी में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से संबद्ध किया जाएगा। देश में मादक पदार्थों की तस्करी में क्रिप्टो करंसी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। आनलाइन कारोबार होने के कारण ड्रग्स चेन का पता लगाना एनसीबी के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ सेवाओं से जांच में तेजी आ सकेगी।