फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB sources said, Aryan Khan was in contact with drug peddlers, investigation team conducted raids and arrest one of them

Aryan Khan Drugs Case: ड्रग पेडलर के संपर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी दोनों को थी बेटे के ड्रग्स लेने की जानकारी!

Mon, 04 Oct 2021 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Oct 2021 05:23 PM IST
सार

एनसीबी की जांच में नया खुलासा हुआ है कि आर्यन खान बीते चार साल से ड्रग्स ले रहा था। अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को भी पता था कि उनका बेटा ड्रग्स लेता है। एनसीबी सूत्रों के अनुसार आर्यन ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुबई, यूके और अन्य कई देशों की ट्रिप में भी उसने ड्रग्स का सेवन किया है...

विज्ञापन
NCB sources said, Aryan Khan was in contact with drug peddlers, investigation team conducted raids and arrest one of them
आर्यन खान और पिता शाहरुख खान - फोटो : social media

विस्तार

कार्डिलिया द इम्प्रेस क्रूज में ड्रग पार्टी के आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग पेडलर्स के संपर्क में था। नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रातभर पूछताछ के बाद उन ड्रग पेडलरों के लिंक का पता लगाया है और कई स्थानों पर छापेमारी की है। एक ड्रग पेडलर को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


एनसीबी के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की टीम को क्रूज ड्रग्स पार्टी की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। इसी के आधार पर आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा और अन्य आरोपियों की ड्रग्स पेडलरों से संपर्क का पता लगाया जा रहा है। समीर वानखेडे ने कहा है कि इन आरोपियों को ड्रग्स की सप्लाई किसने की और कैसे क्रूज में ड्रग्स की खेप पहुंची। इसकी तह तक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एनसीबी की दूसरी टीम ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर ड्रग रैकेट के लिंक का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि जिसने ड्रग्स की सप्लाई की थी क्या उसी ने सभी के लिए बुकिंग की थी या इसमें किसी और ड्रग पेडलर भी शामिल था। एनसीबी का कहना है कि अभी आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

शाहरूख और गौरी को पता था कि बेटा लेता है ड्रग्स

एनसीबी की जांच में नया खुलासा हुआ है कि आर्यन खान बीते चार साल से ड्रग्स ले रहा था। अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को भी पता था कि उनका बेटा ड्रग्स लेता है। एनसीबी सूत्रों के अनुसार आर्यन ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुबई, यूके और अन्य कई देशों की ट्रिप में भी उसने ड्रग्स का सेवन किया है। एनसीबी की पूछताछ में यह सामने आया है कि आर्यन खान अपने करीबी दोस्त अरबाज मर्चेंट के साथ ड्रग्स का सेवन करता था। यह भी खबर है कि एनसीबी की पूछताछ में आर्यन रोता-गिड़गिड़ाता रहा। जब एनसीबी ने आर्यन की शाहरुख खान से बात कराई तब भी वह रो रहा था। हालांकि शाहरुख ने अपने बेटे को धैर्य रखने के सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



क्रूज ड्रग्स पार्टी में शामिल नेता कौन था  

क्रूज ड्रग्स पार्टी में एक राजनीतिक पार्टी के नेता के भी शामिल होने की चर्चा है। लेकिन उस नेता के बारे में एनसीबी की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है। समीर वानखेडे ने भी ड्रग्स पार्टी में किसी नेता के शामिल होने के सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि कृपया करके ऐसे सवाल न करें। इस पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के हर पहलुओं का खुलासा नहीं किया जा सकता। लेकिन जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसका खुलासा किया जाएगा।

एनसीबी के निशाने पर होते हैं बॉलीवुड के सेलिब्रटी

गत वर्ष अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स ऐंगल की जांच शुरू होने के बाद एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे चर्चा में आए थे। उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, कॉमेडियन भारती सिंह जैसे लोगों को एनसीबी दफ्तर तक बुलाया और पूछताछ की। आखिरकार, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही एनसीबी के निशाने पर क्यों हैं। इसके जवाब में समीर वानखेडे कहते हैं कि पिछले एक साल में एनसीबी ने 105 केस दर्ज किए और 310 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें कितने सेलिब्रटी हैं। अभी दो दिन पहले ही अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मामले में छह करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया। किसी मीडिया ने संज्ञान नहीं लिया क्योंकि मीडिया का फोकस जाने-माने चेहरों पर ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed