फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB raided two places in Palghar maharashtra and seized 505 grams of mephedrone

महाराष्ट्र: एनसीबी ने गुप्त सूचना पर पालघर में दो जगह मारा छापा, 505 ग्राम मेफेड्रोन जब्त

Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ड्रग तस्कर को पकड़ा है, जो मुंबई में अपने ग्राहक को ड्रग बेचने जा रहा था। तस्कर ने यह मादक पदार्थ  नाइजीरियाई नागरिक से खरीदा था।

विज्ञापन
NCB raided two places in Palghar maharashtra and seized 505 grams of mephedrone
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : Wikipedia

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पालघर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर छापा मारा और इन अभियानों में 500 ग्राम से अधिक मेफेड्रोन जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दक्षिण मुंबई के जेजे रोड निवासी मोहम्मद एजाज याकूब शेख के रूप में हुई है। आगे कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एनसीबी की एक टीम ने शुक्रवार को वसई पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास छापेमारी की और 205 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया और शेख को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


वहीं जांच के आधार पर, नालासोपारा में एक और छापेमारी की गई और 300 ग्राम मेफेड्रोन को जब्त कर लिया गया। जांच में यह पता चला है कि तस्कर शेख ने एक नाइजीरियाई नागरिक से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था और मुंबई में एक ग्राहक को इसको बेचने के लिए जा रहा था। उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर, एनसीबी ने पालघर इलाके में कार्रवाई शुरू की और इसका भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल ने मध्यप्रदेश के गांव से पकड़ा सरगना
एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा इकाई ने एक ऑपरेशन कर मुंबई में 30 जून को हुई बड़ी हेरोइन और मेफेड्रोन जब्ती से जुड़े अंतर-राज्यीय ड्रग पेडलिंग नेटवर्क के सरगना को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई की और मध्यप्रदेश के एक गांव से तस्कर को गिरफ्तार किया गया, इसका नाम शोएब अयूब सिकरावा है। 


एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सिकरावा और उनके पिता अयूब कल्लू शाह सिकरावा अन्य तस्करों के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे और महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में हेरोइन और मेफेड्रोन की मुख्य रूप से तस्करी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed