फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB Deputy Director General Mutha Ashok Jain said they will take necessary action into the matter on Nawab Malik allegations

Cruise Drug Case: नवाब मलिक के आरोपों पर बोले एनसीबी के उप महानिदेशक, मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे

Tue, 26 Oct 2021 01:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 01:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अब एजेंसी के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
NCB Deputy Director General Mutha Ashok Jain said they will take necessary action into the matter on Nawab Malik allegations
Nawab Malik

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अब एजेंसी के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। जैन ने यहां एनसीबी कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें  व्हाट्सएप पर एक पेपर मिला है और वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका का बॉम्बे हाई कोर्ट में विरोध करने के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। वहीं नवाब मलिक के आरोपों की जांच के लिए एनसीबी की एक टीम के दिल्ली से मुंबई आने के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि उन्हें एजेंसी की टीम के यहां आने की भी सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बता दें कि नवाब मलिक ने सोमवार को इस मामले में एनसीबी के महानिदेशक को पत्र भेजने की बात कही थी। मलिक ने कहा था कि एनसीबी को पत्र में 26 आरोपों की जांच करनी चाहिए, जिसमें दावा किया गया है कि एनसीबी के भीतर जबरन वसूली का रैकेट चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों की विजीलेंस जांच होगी
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज शिप से मादक पदार्थ बरामदगी मामले में आरोपी आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े और कुछ अधिकारियों द्वारा 25 करोड़ रुपये मांगने संबंधी एक गवाह के दावे पर सतर्कता (विजीलेंस) जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यालय में एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक (डीडीजी) ज्ञानेश्वर सिंह यह जांच करेंगे। श्री सिंह, एजेंसी के सीवीओ भी हैं। 


मैंने अभी इस मामले में किसी को कॉल नहीं किया: ज्ञानेश्वर सिंह
वहीं समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों पर सवाल करने पर एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि मैंने इस मामले में आज किसी को फोन नहीं किया है। अगर मुझे उनसे सवाल करना होगा तो मैं उन्हें फोन करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed