फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB cruise drugs party case, maharashtra minister nawab malik gets y plus security

Nawab Malik Security: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- मेरे दामाद के पास से कोई भी ड्रग्स नहीं मिली थी, एनसीबी ने उन्हें फंसाया

Thu, 14 Oct 2021 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 05:16 PM IST
सार

Nawab Malik on NCB: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा Y श्रेणी से बढ़ाकर Y प्लस कर दी गई है। वहीं, मलिक के दामाद समीर खान को जमानत देने वाली विशेष अदालत ने कहा है कि खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन
NCB cruise drugs party case, maharashtra minister nawab malik gets y plus security
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा Y श्रेणी से बढ़ाकर Y प्लस कर दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में अब चार सिपाही रहेंगे। पहले उनके साथ एक सुरक्षा गार्ड रहता था। नवाब मलिक ने जब से एनसीबी की क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी की जांच पर सवाल उठाना शुरू किया है तब से उन्हें फोन पर धमकी मिल रही है। वहीं सुरक्षा मिलने के बाद नवाब मलिक ने एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए और अपने दामाद को बेकसूर बताया।

विज्ञापन


नवाब मलिक बोले- मेरे दामाद को फंसाया गया
नवाब मलिक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा और एनसीबी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं कि नवाब मलिक का दामाद ड्रग डीलर है। भाजपा के इशारे पर मेरे दामाद को  फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि एनसीबी भी राजनीतिक दृष्टिकोण से कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुझ पर हमला किया। उन्होंने आगे कहा कि जब से मैंने भानुशाली और भाजपा के बीच का संबंध उजागर किया उसके बाद से भाजपा मुझपर हमला कर रही है।एनसीपी नेता ने कहा कि जनवरी में शाहिस्ता फर्नीचरवाला के की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलोर, मुच्छड़ पान वाले के यहां रेड हुई थी। रामपुर में भी छापा पड़ा, जिसका संबंध मेरे दामाद से बताया गया था।
विज्ञापन


ड्रग्स मामले में समीर खान के खिलाफ सबूत नहीं
नवाब मलिक के दामाद समीर खान को जमानत देने वाली एक विशेष अदालत ने कहा कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि समीर खान ड्रग तस्करी में लिप्त थे। नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश एए जोगलेकर ने पिछले महीने समीर खान और अन्य को पिछले महीने जमानत दी थी। इसका विस्तृत आदेश बुधवार को उपलब्ध कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NCB को गांजे और तंबाकू में फर्क नहीं पता
नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी ने जिसे 200 किलो गांजा बताया गया था वह तंबाकू निकला। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी एजेंसी तंबाकू और गांजे में फर्क नहीं कर पाती है। मलिक बोले मेरी जानकारी के मुताबिक इन एजेंसियों के पास एक इंस्टेंट टेस्टिंग किट होती है जिससे पता चल जाता है कि रिकवर हुई चीज NDPS एक्ट में कवर होने  होने वाली चीज है या फिर नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं एनसीबी किस तरह से काम कर रही है। 


दामाद की जमानत के खिलाफ कोर्ट पहुंची एनसीबी
नवाब मलिक के दामाद समीर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, एनसीबी ने उनकी बेल के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए समीर खान को कुछ वक्त पहले बेल मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed