{"_id":"5f78d6768ebc3e9bac5ef270","slug":"ncb-caught-international-module-of-drug-smuggling-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी ने दिल्ली में ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का किया भंडाफोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी ने दिल्ली में ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
Sun, 04 Oct 2020 01:22 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ड्रग सिंडिकेट की चल रही जांच के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिल्ली में ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस सिलसिले में अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 380 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
एनसीबी ने अफगानिस्तान के 4 नागरिकों को गिरफ्तार किया
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक, 30 सितंबर को अफगानिस्तान से यह प्रतिबंधित हेरोइन दिल्ली भेजी गई थी। मामले की जांच के दौरान अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। चारों शरणार्थी के रूप में दिल्ली में रहते थे और ड्रग्स के धंधे में लिप्त थे। एनसीबी ने चारों विदेशी नागरिकों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन