{"_id":"61b331cf96b19f217d24cbb8","slug":"ncb-case-nawab-malik-apologizes-to-high-court-commented-on-wankhede-family-even-after-the-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी केस: नवाब मलिक ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, रोक के बाद भी वानखेड़े परिवार पर की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी केस: नवाब मलिक ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, रोक के बाद भी वानखेड़े परिवार पर की थी टिप्पणी
Fri, 10 Dec 2021 04:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:24 PM IST
सार
एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मलिक ने बयान दिए थे, जबकि इससे पूर्व उन्होंने कोर्ट को लिखकर दिया था कि वे वानखेड़े परिवार के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के पिता द्वारा दायर मानहानि मामले में राकांपा नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से माफी मांगना पड़ी। मलिक ने हाईकोर्ट से किए वादे को तोड़ते हुए वानखेड़े परिवार के खिलाफ टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने राकांपा नेता मलिक को नोटिस जारी कर एक हलफनामा दायर कर यह जवाब देने को कहा था कि कोर्ट के पूर्ववर्ती आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने के आरोप में क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए? एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मलिक ने बयान दिए थे, जबकि इससे पूर्व उन्होंने कोर्ट को लिखकर दिया था कि वे वानखेड़े परिवार के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन