{"_id":"5fff2a568ebc3e2e70459e3a","slug":"ncb-arrests-son-in-law-sameer-khan-of-maharashtra-minister-nawab-malik-in-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी ने गिरफ्तार किया
Wed, 13 Jan 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
नवाब मलिक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने खान को समन भेजकर बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया था। खान सुबह करीब 10 बजे मुंबई के बालार्ड स्टेट स्थित एनसीबी के दफ्तर पहुंचे थे।
विज्ञापन
एजेंसी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी और खान के बीच 20 हजार रुपये के कथित ऑनलाइन लेनदेन को लेकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद एनसीबी ने समीर खान को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने पिछले सप्ताह इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी व अन्य दो को 200 किलो ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसी मामले में मंगलवार को मुंबई की मशहूर मुच्छड़ पानवाला के सहमालिक रामकुमार तिवारी को भी गिरफ्तारी हुई थी।