फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB Ahmedabad unit destroys drugs as part of nation wide exercise news in hindi

Gujarat: 870 करोड़ की चार हजार किलो नशीली दवाएं की गई नष्ट, NCB ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़े के तहत की कार्रवाई

Mon, 27 Jan 2025 07:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 27 Jan 2025 07:03 PM IST
सार

यह अभियान को 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित ड्रग ट्रैफिकिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू की थी।

विज्ञापन
NCB Ahmedabad unit destroys drugs as part of nation wide exercise news in hindi
एनसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अहमदाबाद जोनल यूनिट ने नशीले पदार्थों के निपटान के लिए देशभर में चलाए गए मिशन के तहत 870 करोड़ रुपये मूल्य की 4,543.4 किलोग्राम जब्त की गई नशीली दवाओं को नष्ट किया। एक विज्ञप्ति में एनसीबी ने बताया कि ड्रग डिस्पोजल पखवाड़े (10 से 25 जनवरी) के हिस्से के तौर पर 25 जनवरी को भरूच जिले के दहेज में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आने वाले प्रतिबंधित पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इन प्रतिबंधित नशीली दवाओं में चरस (3,185.685 किलोग्राम), हेरोइन (88.727 किलोग्राम), मेथमफेटामाइन (748.334 किलोग्राम), मेफेड्रोन (0.332 किलोग्राम), अल्प्राजोलम (0.077 किलोग्राम), लिडोकेन (1.078 किलोग्राम), ट्रामाडोल (500.310 किग्रा), और एम्फैटेमिन (18.404 किग्रा) शामिल थे।
विज्ञापन


यह अभियान को 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित ड्रग ट्रैफिकिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू की थी। एनसीबी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, यह अभियान नशीली पदार्थों के निपटान को सुनिश्चित कर नशीली पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि यह पहल 2012 की एक आपराधिक अपील के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed