{"_id":"5db395ad8ebc3e013b28701a","slug":"nbcc-deputy-gm-arrested-by-cbi-taking-four-lakh-bribes-from-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीसीसी के डिप्टी जीएम चार लाख घूस लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनबीसीसी के डिप्टी जीएम चार लाख घूस लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Sat, 26 Oct 2019 06:09 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के शीर्ष अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया है। एनबीसीसी के उप महाप्रबंधक उत्पल पॉल पर 24 करोड़ के बिलों को मंजूरी देने की एवज में कथित तौर पर चार लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पॉल ने एक कारोबारी से लंबित बिलों पर कुल दो फीसदी के हिसाब से 50 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
पहले किश्त के तौर पर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में चार लाख रुपये देने पर सहमति बनी। पॉल को गुरुवार रात घूस की रकम लेते हुए गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के मुताबिक, एनबीसीसी गुवाहाटी के कई और अधिकारी भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं।
विज्ञापन