फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   naxals set ablaze 27 machines and vehicles in Gadchiroli district

महाराष्ट्र में नक्सलियों ने 27 मशीनों और वाहनों को किया आग के हवाले

Wed, 01 May 2019 02:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 May 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
naxals set ablaze 27 machines and vehicles in Gadchiroli district
नक्सलियों ने वाहन में लगाई आग - फोटो : ANI

नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के करीब 27 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना कुरखेडा तहसील के दादापुर में हुई।

विज्ञापन

 


उन्होंने बताया, ‘माओवादियों का एक समूह तड़के 3.30 बजे दादापुर में जमा हुआ जहां पिछले कुछ महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का काम चल रहा है।’ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सड़कों पर खड़े वाहनों में कैरोसिन और डीजल डाल कर आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, ‘वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सली जंगल में भाग गये। तलाश अभियान शुरू किया गया है।’ बलकवाडे ने बताया कि घटना के बारे में औपचारिक शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed