{"_id":"5c46a409bdec222720372e4f","slug":"naxals-kill-three-people-on-suspicion-of-them-being-police-informers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
Tue, 22 Jan 2019 10:33 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी है। उन्हें शक था कि यह लोग पुलिस के मुखबिर हैं। तीनों के शव भामरागढ़ तालुका के कोसफुंदी गांव के पास सड़क पर मिले। इनकी हत्या पिछले साल अप्रैल में पुलिस मुठभेड़ मे मारे गए 40 नक्सलियों के बदले में की गई।
विज्ञापन
गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी में नक्सलियों ने एक बैनर लगाया है। मृतकों के नाम मालू डोगे मडावी, कन्नू राणा मडावी और लालसो माशा कुदायेटी हैं। 100 से ज्यादा नक्सली हथियारों के बल पर तीनों ग्रामीणों को वहां से ले गए थे। माना जा रहा है कि यह सभी नकस्ली छत्तीसगढ़ के थे।
विज्ञापन
इससे पहले 16 जनवरी को नक्सलियों ने जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में एक भी महिला घायल हुई थी। मौके से मिले पर्चे के आधार पर स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हथियारबंद दस्ता प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के थे।
विज्ञापन
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
Maharashtra: Naxals in Gadchiroli's Bhamragarh kill three people on suspicion of them being police informers pic.twitter.com/kmXeuhsYcg
— ANI (@ANI) January 22, 2019