फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naxals kill three people on suspicion of them being police informers

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

Tue, 22 Jan 2019 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 22 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Naxals kill three people on suspicion of them being police informers
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के भामरागढ़ में नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी है। उन्हें शक था कि यह लोग पुलिस के मुखबिर हैं।  तीनों के शव भामरागढ़ तालुका के कोसफुंदी गांव के पास सड़क पर मिले। इनकी हत्या पिछले साल अप्रैल में पुलिस मुठभेड़ मे मारे गए 40 नक्सलियों के बदले में की गई।

विज्ञापन


गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी में नक्सलियों ने एक बैनर लगाया है। मृतकों के नाम मालू डोगे मडावी, कन्नू राणा मडावी और लालसो माशा कुदायेटी हैं। 100 से ज्यादा नक्सली हथियारों के बल पर तीनों ग्रामीणों को वहां से ले गए थे। माना जा रहा है कि यह सभी नकस्ली छत्तीसगढ़ के थे।
विज्ञापन


इससे पहले 16 जनवरी को नक्सलियों ने जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में एक भी महिला घायल हुई थी। मौके से मिले पर्चे के आधार पर स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हथियारबंद दस्ता प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed