फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naxal attack in gadchiroli Congress says Center did not learn anything from Pulwama attack

कांग्रेस ने गढ़चिरौली हमले पर कहा, बड़ी-बड़ी बातों के अलावा केंद्र ने पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा

Wed, 01 May 2019 06:05 PM IST
अमर शर्मा भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 May 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Naxal attack in gadchiroli Congress says Center did not learn anything from Pulwama attack
नरेंद्र मोदी, अहमद पटेल

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने के अलावा उसने पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि देश को इन हमलों को नाकाम करने के लिए उचित प्रयास और जवाबदेही चाहिए ना कि जुमले और उपदेश।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 16 लोग मारे गये। इस विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन


पटेल ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में हमारे जवानों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की हम निंदा करते हैं। भारत इस दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों, शुभचिंतकों और दोस्तों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलवामा आतंवकादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘एक बार फिर आतंकवादियों ने जवानों के काफिले को निशाना बनाया। स्पष्ट तौर पर केवल बड़ी-बड़ी बातों के अलावा पुलवामा हमले से कुछ नहीं सीखा गया। यह राज्य और केंद्र सरकारों के लिए एक खतरे की घंटी है।’’ 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए एक आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। 

कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गढ़चिरौली में सी-60 कमांडों पर किए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों के साथ हैं। उनकी शहादत बर्बाद नहीं जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में नक्सली हमलों में 390 से अधिक जवानों की जान गई है, जो मोदी सरकार के सुरक्षा के खोखले दावों का पर्दाफाश करते हैं।

राहुल और प्रियंका ने 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत पर गहरी संवेदना जताई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नक्सली हमले में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति बुधवार को गहरी संवेदना व्यक्त की। गांधी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाकर्मियों पर हमले की खबर सुनकर मैं दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।’’ 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुख की इस घड़ी में मैं और कांग्रेस पार्टी शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी हैं। पूरा देश माओवादियों की हिंसा के खिलाफ है। हम इस हिंसक विचारधारा को एक साथ मिलकर पराजित कर देंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed