{"_id":"59750f404f1c1b84718b4825","slug":"nawaz-sharif-rejects-allegations-of-working-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ ने UAE में काम करने की बात छिपाने के आरोप खारिज किए ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नवाज शरीफ ने UAE में काम करने की बात छिपाने के आरोप खारिज किए
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट में माना है कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कंपनी में काम करने के लिए परमिट हासिल किया था। अपने खिलाफ मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान नवाज ने यह बात कही। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने यूएई में काम करने की बात छिपाई।
विज्ञापन
अपने वकीलों ख्वाजा हैरिस, अमजद परवेज और साद हाशमी के मार्फत शनिवार को पाक की सर्वोच्च अदालत में दाखिल किए गए लिखित उत्तर में शरीफ ने कहा कि उन्होंने कैपिटल एफजेडई के लिए काम किया और इसके लिए वर्क परमिट हासिल करने की जानकारी उन्होंने 2013 के आम चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र में दी थी।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत द्वारा गठित एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) 1990 में शरीफ परिवार के विदेशी बिजनेस डीलिंग की जांच कर रहा है। जेआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शरीफ कैपिटल एफजेडई के तत्कालीन चेयरमैन थे और उन्होंने इसके लिए यूएई की सरकार से वर्क परमिट भी हासिल किया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के वकीलों ने शुरुआती तौर पर इन आरोपों से इनकार किया है कि वह किसी विदेशी कंपनी के चेयरमैन थे। अपने एक ताजा जवाब में शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके बेटे हसन नवाज कैपिटल एफजेडई के मालिक, निदेशक एवं सचिव और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे।
नवाज इस कंपनी में न तो शेयरहोल्डर हैं और न ही निदेशक या सचिव। प्रधानमंत्री 2007 में कंपनी के औपचारिक कार्यालय धारक थे। तब वह निर्वासित जीवन बिता रहे थे। उनका इस कंपनी के संचालन और रोजमर्रा के मामलों की निगरानी में कोई दखल नहीं था।