{"_id":"57ee3c134f1c1bc01c574e3f","slug":"nawaz-sharif-breaks-silence-on-surgical-strike-says-don-t-want-war-with-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नवाज शरीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए तैयार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के एक दिन बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हम भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पड़ अपनी रक्षा करेंगे। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए तैयार है।
इससे पहले नवाज शरीफ ने शुक्रवार को सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर एलओसी की स्थिति का जायजा लिया।
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए शांति चाहता है, 'लेकिन मातृभूमि की रक्षा के लिए हर पाकिस्तानी तैयार है।' शरीफ ने कहा कि पूरा देश सशस्त्र बलों के साथ कंधे से मिलाकर कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति और गरीबी व बेरोजगारी से लड़ने के लिए पाकिस्तान शांति चाहता है।

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रद्द किया भारत दौरा
भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव के मौजूदा हालात को देखते हुए पाक चीफ जस्टिस अनवर जहीर जमाली ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। जमाली अगले महीने भारत आने वाले थे।
पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जमाली ने भारत में 21-23 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले ग्लोबल कांफ्रेंस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
जमाली को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का न्योता भारतीय उच्चायुक्त गौतम बामबावले ने दिया था। इसके लिए वे जुलाई में खुद जमाली से मिले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सर्वोच्च न्यायालय को लिखे पत्र में जमाली ने कहा है कि वह मौजूदा स्थिति में उक्त कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते। जमाली ने अपना दौरा रद्द करने का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव की स्थिति को देखते हुए लिया है।