फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nawab malik will hold a press conference today disclosure claim on underworld connection

Nawab Malik PC: नवाब ने फोड़ा 'हाइड्रोजन बम', दाऊद के करीबी रियाज भाटी से क्या है फडणवीस का कनेक्शन?

Wed, 10 Nov 2021 10:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Nov 2021 10:32 AM IST
सार

Nawab Malik PC: आज प्रेसवार्ता आयोजित कर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
nawab malik will hold a press conference today disclosure claim on underworld connection
देवेंद्र फडणवीस, नवाब मलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग केस मामला अब जाली नोट की ओर मुड़ गया है। आज प्रेसवार्ता आयोजित कर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम रहते हुए देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में जाली नोटों का कारोबार कर रहे थे। उनके ही संरक्षण में पाकिस्तान और बांग्लादेश तक यह कारोबार हो रहा था। 

विज्ञापन


मलिक ने आरोप लगाया कि आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद देश में कई जगहों पर जाली नोट पकड़े गए थे, लेकिन महाराष्ट्र में पूरे एक साल तक एक भी केस सामने नहीं आया था। आठ अक्तूबर 2017 को महाराष्ट्र में हुई एक छापेमारी में 14 करेाड़ 56 लाख से ज्यादा के जाली नोट पकड़े गए थे। उस मामले को देवेंद्र फडणवीस ने रफादफा करने का काम किया। छापेमारी को मात्र आठ लाख 80 हजार बताकर मामले को दबाया गया। मामला दर्ज हुआ और कुछ ही दिनों में जमानत हो गई। इस मामले को एनआईए के पास नहीं भेजा गया। क्योंकि, जो लोग जाली नोट का रैकेट चला रहे थे, उन्हें तत्कालीन सरकार का संरक्षण प्राप्त था।
विज्ञापन


दाउद के करीबी के साथ क्यों दिखते हैं फडणवीस
एनसीपी नेता ने आरोप लगाया के फडणवीस ने सीएम रहते हुए अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने वाले लोगों को ही राजनैतिक पद प्रदान किए। उन्होंने मुन्ना यादव नाम के एक व्यक्ति को कंस्ट्रक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। जबकि, वह माफिया था, इस पर हत्या के कई मामले दर्ज थे। आरोप लगाया कि दाऊद के करीबी रियाज भाटी के जरिए सीएम फडणवीस धन उगाही का काम कर रहे थे। लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके वसूली की जाती थी। जमीन मालिकों को पकड़कर लाया जाता था और सारी जमीनें अपने नाम लिखा ली जाती थीं। उनके कार्यकाल में लोगों के पास विदेशों से गुंडों के फोन आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक पहुंच गया रियाज भाटी
मलिक ने कहा कि दाउद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी दो पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। जिस आदमी को दो पासपोर्ट के साथ पकड़ा जाए, उसे दो दिनों में ही जमानत मिल जाती है। वह भाजपा के कार्यक्रमों में दिखता था। सीएम देवेंद्र फडणवीस की डिनर टेबल पर दिखता था। इतना ही नहीं फडणवीस के आशीर्वाद से ही रियाज भाटी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक पहुंच गया था। 


समीर वानखेड़े के पास ही था जाली नोटों का मामला 
नवाब मलिक ने कहा कि जब जाली नोट का मामला सामने आया तब समीर वानखेड़े ही इस मामले की जांच कर रहे थे। यह इत्तेफाक हो सकता है, लेकिन एक ही अधिकारी हर बार कैसे? इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े, देवेंद्र फडणवीस का करीबी है। इसलिए उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। डीआरआई ने मुंबई में जाली नोट के खिलाफ छापेमारी की थी। केस को हल्का करने के लिए समीर वानखेड़े के जरिए मदद की गई थी। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed