नवाब मलिक का वार: पूर्व सीएम का ड्रग माफिया से संबंध, पत्नी के म्यूजिक वीडियो का फाइनेंसर पैडलर राणा
नवाब मलिक ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटोज शेयर किए, इनमें देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस दिख रहे हैं। वहीं एक अलग तस्वीर में अमृता के साथ एक शख्स खड़ा है। नवाब मलिक ने इसका नाम जयदीप राणा बताया है, जो कि ड्रग्स तस्कर है और फिलहाल जेल में बंद है। मलिक ने पूर्व सीएम से इसके अच्छे संबंध होने का दावा किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस पर निशाना साधा है। मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाया। मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में फडणवीस के इशारे पर ड्रग्स का धंधा चल रहा है। नवाब मलिक ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए यह सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं का ड्रग पेडलर से क्या कनेक्शन है?
नवाब मलिक ने अमृता फडणवीस के साथ एक ड्रग्स पैडलर की तस्वीर शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग पेडलर का नाम जयदीप राणा है। जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह व्यक्ति जेल में है। अब इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर भाजपा और ड्रग्स माफियाओं का क्या कनेक्शन है? मलिक ने कहा कि जयदीप राणा से उनके रिश्ते अच्छे हैं, इस मामले में वह 2021 में गिरफ्तार भी हो चुका है।
मलिक ने रिवर सॉन्ग का वीडियो शेयर किया
मलिक ने कहा कि जयदीप राणा वही शख्स है, जिसने अमृता फडणवीस के एक म्यूजिक वीडियो को फाइनेंस किया था। मलिक ने रिवर सॉन्ग का वीडियो भी शेयर करते हुए लिखा कि इस वीडियो में अमृता ने न सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि सोनू निगम के साथ गाना भी गाया था। अमृता के साथ देवेंद्र फडणवीस और पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रदीप गाबा ड्रग्स खेल का बड़ा किरादर है। उन्होंने सवाल किया कि बड़े बड़े ड्रग पेडलर क्यों छोड़ दिए जाते हैं। इसका साफ मतलब है कि भाजपा और ड्रग्स माफियाओं के बीच अच्छे रिश्ते हैं। फडणवीस और राणा के संबंध की जांच होनी चाहिए।
Details of 'River Song' which shows Jaydeep Rana as Finance Head.
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 1, 2021
Song sung by Ms. Amruta Fadnavis
Video shows Devendra Fadnavis and Sudhir Mungatiwar as actorshttps://t.co/LddkleoTaQ pic.twitter.com/lWnq2d4wF6
फडणवीस के पास था सचिन वाझे जैसा एक व्यक्ति
मलिक यही नहीं रुके वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा सचिन वझे की तरह ही फडणवीस ने नीरज नाम का एक गुंडा पाल रखा था। राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग के पूरे रैकेट और वसूली का काम वह गुंडा ही देखता था। पूर्व मुख्यमंत्री जब भी मुंबई से पुणे जाते थे, वे नीरज के घर पर रुकते थे। उसका मुख्यमंत्री निवास और मुख्यमंत्री कार्यालय में सीधा आना जाना था । इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए कि वह कैसे सरकारी काम में दखल देता था?
आरोपी को समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण
केंद्रीय मंत्री अठावले को एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े के परिजनों से मिलने को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भाजपा और तीखा हमला बोला है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि वानखेड़े के परिवार वालों से अठावले क्यों मिले। आरोपी के परिवार को समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेताओं के संबंध ड्रग पेडलरों के साथ है।
क्रांति वानखेड़े पर बरसे मलिक
मंत्री नवाब मलिक ने क्रांति रेडेकर को घेरते हुए कहा कि मराठी अस्मिता की चादर ओढ़कर आप खुद को और परिवार को बचाने का जो प्रयास कर रही हैं, वह कामयाब नहीं होगा। आपको मालूम होना चाहिए कि आपके पति महाराष्ट्र को बदनाम करने वाले लोगों के साथ में मिलकर राज्य के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। बेगुनाह लोगों को जेल में डाल रहे हैं,वसूली का रैकेट चला रहे हैं। इन सबके बावजूद आपको लगता है कि महाराष्ट्र सरकार आपकी मदद करें?
पिंजरे का तोता हैं वानखेड़े'
नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर भी तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से जिन्न की जान एक तोते में होती है, उसी तरह समीर वानखेड़े एक तोते की तरह हैं और जो राक्षसी सोच के लोग हैं, वह उनका समर्थन कर रहे हैं और भाजपा भी उनका समर्थन कर रही है। उन्हें भय होने लगा है कि अगर समीर वानखेड़े जेल में चले गए तो सारे काले कारनामों की पोल खुल जाएगी। इस तरह से उगाही का धंधा समीर वानखेड़े चला रहे हैं, इस बात का खुलासा हो जाएगा। अब समीर वानखेड़े और उनके समर्थक हाई कोर्ट से गिरफ्तारी न होने और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।