Cruise Drug Case: राकांपा ने फिर उठाए NCB पर सवाल, पूछा- Fletcher Patel जब अधिकारी के दोस्त, तो पंचनामे में नाम कैसे?
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर एजेंसी पर तीखा हमला बोला है। मलिक ने ट्वीट कर सवाल पूछे हैं। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई पर तंज कसा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी के मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार लगातार एनसीबी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक लगातार एनसीबी पर तीखा हमला बोल रहे हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वे एनसीबी के कामों का पर्दाफाश करेंगे, जिसमें कई गैरकानूनी काम किए जा रहे हैं।
उन्होंने साफ किया है कि वो ये सब प्रेस के जरिए नहीं बल्कि अपने ट्विटर हैंडर पर जानकारी देकर करेंगे। नवाब मलिक ने कुछ ट्विट्स भी किए हैं, जिनमें वे एनसीबी के काम करने पर सवाल खड़ा किए हैं और उनके सबूत भी पेश किए हैं।
एनसीबी पर नवाब मलिक ने उठाए सवाल
मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी पर आरोप लगाया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पंचनामा में फ्लेचर पटेल को पंच बनाया है, जबकि फ्लेचर पटेल मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े और उनके परिवार के मित्र हैं। मलिक ने कहा कि मैं सवाल पूछता हूं कि क्या एनसीबी अधिकारी के किसी मित्र को पंच बनने की अनुमति दी जा सकती है? क्या कानूनी रूप से इसकी अनुमति है? नवाब मलिक एक के बाद एक कई ऐसे ट्वीट किए हैं, जिनमें वे ऐसे सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं।
Fletcher Patel is a friend of #NCB official Sameer Wankhede and his family.
I have presented 3 different Panchnamas where Fletcher Patel is a Panch.
Question arises,
Can a friend of an NCB official be allowed to be a Panch ?
Is it legally allowed ? — Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 16, 2021
नवाब मलिक ने क्रूज पर एनसीबी की दबिश को फर्जी बताया था
2 अक्तूबर को मुंबई के पास शिप पर चल रही ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी ने दबिश दी थी। एनसीबी ने फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने क्रूज ड्रग्स केस में भाजपा वर्कर मनीष भानुशाली और केपी गोस्वामी की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स छापेमारी को भी फर्जी बताया था।