फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nawab malik attacks on ncb and asked Who allowed a friend to make a punch fletcher patel over Mumbai cruise drug case

Cruise Drug Case: राकांपा ने फिर उठाए NCB पर सवाल, पूछा- Fletcher Patel जब अधिकारी के दोस्त, तो पंचनामे में नाम कैसे?

Sat, 16 Oct 2021 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 03:20 PM IST
सार

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर एजेंसी पर तीखा हमला बोला है। मलिक ने ट्वीट कर सवाल पूछे हैं। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई पर तंज कसा था। 

विज्ञापन
nawab malik attacks on ncb and asked Who allowed a friend to make a punch fletcher patel over Mumbai cruise drug case
नवाब मलिक, मंत्री, महाराष्ट्र सरकार - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी के मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार लगातार एनसीबी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक लगातार एनसीबी पर तीखा हमला बोल रहे हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वे एनसीबी के कामों का पर्दाफाश करेंगे, जिसमें कई गैरकानूनी काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने साफ किया है कि वो ये सब प्रेस के जरिए नहीं बल्कि अपने ट्विटर हैंडर पर जानकारी देकर करेंगे। नवाब मलिक ने कुछ ट्विट्स भी किए हैं, जिनमें वे एनसीबी के काम करने पर सवाल खड़ा किए हैं और उनके सबूत भी पेश किए हैं।
विज्ञापन


एनसीबी पर नवाब मलिक ने उठाए सवाल 
मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी पर आरोप लगाया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पंचनामा में फ्लेचर पटेल को पंच बनाया है, जबकि फ्लेचर पटेल मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े और उनके परिवार के मित्र हैं। मलिक ने कहा कि मैं सवाल पूछता हूं कि क्या एनसीबी अधिकारी के किसी मित्र को पंच बनने की अनुमति दी जा सकती है? क्या कानूनी रूप से इसकी अनुमति है? नवाब मलिक एक के बाद एक कई ऐसे ट्वीट किए हैं, जिनमें वे ऐसे सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नवाब मलिक ने क्रूज पर एनसीबी की दबिश को फर्जी बताया था 
2 अक्तूबर को मुंबई के पास शिप पर चल रही ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी ने दबिश दी थी। एनसीबी ने फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने क्रूज ड्रग्स केस में भाजपा वर्कर मनीष भानुशाली और केपी गोस्वामी की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स छापेमारी को भी फर्जी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed