फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik arrest politically motivated being linked to Dawood Ibrahim because he is Muslim Sharad Pawar Claimed

नवाब को पवार का साथ: राकांपा मुखिया ने कहा- मलिक की गिरफ्तारी राजीनीति से प्रेरित, उन्हें बनाया जा रहा निशाना

Sat, 05 Mar 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक का नाम भगोड़े अंडरवर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ इसलिए जोड़ा जा रहा है, क्योंकि वह मुस्लिम हैं। उन्होंने मलिक के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को भी सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
Nawab Malik arrest politically motivated being linked to Dawood Ibrahim because he is Muslim Sharad Pawar Claimed
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार ने शनिवार को नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक का नाम भगोड़े अंडरवर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ इसलिए जोड़ा जा रहा है, क्योंकि वह मुस्लिम हैं। उन्होंने मलिक के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को भी सिरे से नकार दिया। दरअसल, मलिक को ईडी ने 23 फरवरी को दाऊद और उसके साथियों के संपर्क में होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


राकांपा प्रमुख ने कहा कि मलिक और उनके परिवार के सदस्यों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है, लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। भाजपा द्वारा मलिक का इस्तीफा मांगे जाने के प्रश्न पर पवार ने कहा कि मलिक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर अलग-अलग मानदंड अपनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पवार ने कहा कि मुझे याद नहीं आता कि कांग्रेस के पूर्व पार्टी कार्यकर्ता नारायण राणे को हाल में गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना पड़ा हो। प्रधानमंत्री कल पुणे आ रहे हैं। वह इस पर ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। राणे के लिए अलग मानदंड और मलिक के लिए अलग मानदंड दिखाता है कि यह राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी पर भी निशाना साधा। राज्यपाल ने महाराष्ट्र मंत्रीमंडल द्वारा एक साल पहले उन्हें भेजे गए विधान परिषद के 12 सदस्यों के नामों को मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पास पीसी एलेक्जेंडर जैसे राज्यपाल की विरासत है। मुझे इस पर बात नहीं करनी चाहिए कि वर्तमान राज्यपाल क्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार हर वो काम कर रही है जो वह कर सकती है और महाराष्ट्र इसका ताजा उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed