फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik Arrest: Malik said to his sister, this is the fight for truth

नवाब मलिक की गिरफ्तारी: भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी ऑफिस पहुंची बहन से मलिक ने कहा- यह सच की लड़ाई है

Thu, 24 Feb 2022 03:03 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/मुंबई
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Feb 2022 03:03 PM IST
सार

नवाब मलिक की बहन डॉ. सईदा खान ED ऑफिस पहुंची तो पहले उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बाद में बिल्डिंग में जाने की इजाजत मिली लेकिन मलिक से बात हुई। दोनों की लिफ्ट में मुलाकात हुई, जहां मलिक ने कहा, यह  लड़ाई सच के लिए है। हमें साथ रहना होगा, लोग भी हमारे साथ हैं।

विज्ञापन
Nawab Malik Arrest: Malik said to his sister, this is the fight for truth
राकांपा नेता नवाब मलिक। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को ईडी ने बुधवार को आठ घंटे की पुछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मलिक को 3 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेजा गया है। नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक जमीन से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। गुरुवार को ईडी  ऑफिस पहुंची उनकी बहन डॉ. सईदा खान को पहले बाहर ही रोक दिया गया। फिर उन्हें बिल्डिंग में जाने की इजाजत दी गई। जहां लिफ्ट में मुलाकत के दौरान मलिक ने कहा कि यह लड़ाई सच के लिए है।

विज्ञापन

लिफ्ट में हुई मुलाकात
नवाब मलिक की बहन डॉ. सईदा खान ने कहा कि उन्हें ईडी की बिल्डिंग में जाने की इजाजत तो मिली लेकिन मलिक से बात नहीं करने दी गई क्योंकि उनका बयान दर्ज किया जा रहा था। हालांकि दोनों की लिफ्ट में मुलाकात हुई, जहां मलिक ने कहा, यह सच के लिए लड़ाई है। हमें साथ रहना होगा, लोग भी हमारे साथ हैं।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुणे नगर निगम के बाहर मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि केवल ईडी ही इस मामले में कानून जानता है। मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। लेकिन जब आपके पता चलता है कि दाऊद के साथ किसी की जमीन है तो यह सही नहीं लगता। मुझे लगता है इस मामले में शिव सेना सही फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने बुधवार को विशेष PMLA कोर्ट में मलिक के खिलाफ दिए गए रिमांड आवेदन में कहा था कि शिकातकर्ता मुनीरा प्लंबर ने 1989 में लघु वाद न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवाब मलिक उसे अपनी संपत्ति (गोवावाला कंपाउंड) देने के लिए मजबूर कर रहा था और धमकी भी दे रहा था। 

मैं झुकेगा नहीं
बुधवार को नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद मलिक के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था ‘मैं झुकेगा नहीं’। उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया है, मैं डरूंगा नहीं, लड़ूंगा और जीतूंगा। इससे पहले जब मलिक की गिरफ्तारी की बात सामने आई तो सभी समर्थक ईडी ऑफिस के बाहर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed