फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy wants more submarine killer Boeing 'P-8I'

नौसेना को चाहिए ज्यादा सबमरीन किलर बोइंग ‘पी-8आई’

Sun, 14 Jan 2018 12:04 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Navy wants more submarine killer Boeing 'P-8I'
नौसेना
भारतीय नौसेना को और ज्यादा सबमरीन किलर कहे जाने वाले विमान बोइंग ’पी-8आई’ की जरूरत है। इससे समुद्र की निगरानी और दुश्मन देशों की पनडुब्बियों पर निगाह रखने में मदद मिलेगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने इंडिया स्ट्रैटेजिक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है।
विज्ञापन


एडमिरल लांबा ने कहा, हवाई निगरानी नौसेना आपरेशनों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि नौसेना को कितने विमानों की जरूरत है। हालांकि उनके पूर्ववर्ती नौसेना प्रमुखों ने 30 लंबी दूरी के समुद्री विमानों की जरूरत की बात कही थी। इसमें से आठ विमान भारतीय नौसेना को मिल चुके हैं और चार अन्य का आर्डर दिया जा चुका है।
विज्ञापन

 
विशेषज्ञों के मुताबिक नौसेना का आधुनिकीकरण लंबी प्रक्रिया है, जिसमें 30 साल तक का वक्त लगता है। ऐसे में पनडुब्बियों को तुरंत नहीं बदला जा सकता है। पर पी-8आई दुश्मनों की पनडुब्बियों को खोजने और उन्हें खत्म करने की तुरंत ताकत दे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- उत्तर कोरिया की मिसाइल पनडुब्बी के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में ड्रिल शुरू

मुंबई हमले के बाद हुआ समझौता

Navy wants more submarine killer Boeing 'P-8I'
नौसेना
26/11 मुंबई हमले के दो महीने बाद ही भारतीय नौसेना ने एक जनवरी, 2009 को 2.1 अरब डॉलर में आठ विमान खरीद का समझौता किया था। भारतीय नौसेना को 2013 में यह विमान मिला था, ठीक उसी समय यह अमेरिका में तैनात हुआ था। अगस्त, 2016 में चार और विमान का आर्डर दिया गया।

सबसे अत्याधुनिक समुद्री विमान

पी-8आई हारपून एंटी शिप मिसाइल, एमके-54 टारपीडो और खोज व बचाव उपकरणों से लैस है। इसमें 360 डिग्री व्यू का रडार और पानी में छिपी पनडुब्बियों को खोजने के लिए मैगनेटिक एनोमली डिटेक्टर (एमएडी) लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed