फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy vs Pirates Of The Arabian Inside India's Daring Red Sea Missions

Navy vs Pirates: जब भारत ने समंदर में भरी हुंकार, पढ़ें समुद्री लुटेरों के खिलाफ नौसेना के मिशन की पूरी कहानी

Sun, 31 Mar 2024 11:05 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 31 Mar 2024 11:05 AM IST
सार

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बंधक बनाए गए मालवाहक जहाज अल कंबर और 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों की कैद से छुड़ाया। ये अभियान 12 घंटे तक चला।

विज्ञापन
Navy vs Pirates Of The Arabian Inside India's Daring Red Sea Missions
भारतीय नौसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना ने एक बार समुद्री क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई है। 12 घंटे तक चले अभियान में नौसेना ने एक मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों के कब्जे से आजाद कर दिया। इतना ही नहीं इसमें बंधक बनाए गए 23 पाकिस्तानी मछुआरों को भी लुटेरों की कैद से आजाद कर दिया।
विज्ञापन


12 घंटे का ऑपरेशन, 23 पाकिस्तानियों को बचाया 
28 मार्च को भारतीय नौसेना को एक संदेश मिला था। संदेश में बताया गया कि हिंद महासागर में यमन के सोकोट्रा से लगभग 90 नॉटिकल मील दूर दक्षिण-पश्चिम में अल-कंबर 786 जहाज पर समुद्री लुटेरों ने कब्जा कर लिया है। भारतीय नौसेना ने बिना समय गंवाए आईएनएस सुमेधा को इस मिशन पर भेजा। इसके बाद आईएनएस त्रिशूल को भी इस मिशन में शामिल कर लिया गया। 29 मार्च को आईएनएस सुमेधा और आईएनएस त्रिशूल ने  अल कंबर जहाज को रोक दिया। 12 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में भारतीय नौसना ने समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। जहाज में सवाल सभी 23 पाकिस्तानी नागरिकों और चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया। 
विज्ञापन


जब एमवी रुईन को समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया
इससे पहले भी भारतीय नौसेना ने एक बड़े ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया था। 14 दिसंबर, 2023 को माल्टा का झंडा लगे एमवी रुइन नाम के मालवाहक जहाज को समुद्री डाकुओं ने घेर लिया था। जैसे ही भारतीय नौसेना को यह संदेश मिला तो मालवाहक जहाज को ट्रैक करना शुरू किया। यह संकेत मिला कि अरब सागर में छह समुद्री डाकुओं ने जहाज पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद नौसेना ने इसे ट्रैक करना शुरू कर दिया। नौसेना ने मालवाहक जहाज का पता लगाने के लिए अदन की खाड़ी में एक युद्धपोत तैनात किया था। इस दौरान यह भी पता चला कि जहाज में मौजूद चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया है। नौसेना द्वारा बिना वक्त गंवाए बचाव अभियान चलाया गया। चार दिनों तक चले इस ऑपरेशन में घायल नाविक को जहाज से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए ओमान ले जाया गया। हालांकि, समुद्री लुटेरों द्वारा जहाज पर कब्जा कर उसे सोमालिया की तरफ ले जाया गया। अब भारतीय नौसेना के सामने इस जहाज को वापस लाने एक बड़ी चुनौती थी। भारतीय नौसेना ने जहाज की निगरानी करने के लिए हवाई प्लेटफार्म और अन्य जहाजों का भी इस्तेमाल किया। तीन महीने बाद 14 मार्च 2024 को हवाई गश्त के दौरान एमवी रुईन जहाज को सोमाली तट पर देखा गया। इसके बाद 15 मार्च को भारतीय नौसेना ने एमवी रुईन को रोकने के लिए अपने युद्धपोत आईएनएस कोलकाता को मोर्चे पर लगाया। अगली सुबह आईएनएस कोलकाता ने समुद्री लुटेरों द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज को घेर लिया। चालीस घंटे बाद नौसेना ने 35 समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। जहाज में बंधक बनाए गए चालक दल के 17 सदस्यों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समंदर में नौसेना के ऑपरेशन
जून 2019 में ओमान की खाड़ी में व्यापारी जहाजों पर हमलों के बाद भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प शुरु किया था। इसके तहत अरब सागर में 18 बचाव अभियान चलाए गए।  यह ठीक उसी तरह है, जिस तरह से लाल सागर में इजराइल लगातार हूती विद्रोहियों को जवाब दे रहा है। इसके अलावा भारतीय नौसेना ने दिसंबर 2023 और मार्च 2024 के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में कम से कम 18 ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया है। इस दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कई देशों की मदद की गई। दरअसल इस प्रमुख व्यापार मार्ग में समुद्री डाकुओं द्वारा ड्रोन और मिसाइल से हमला किया जा रहा है। 


100 दिनों में 110 लोगों की जान बचाई 
भारतीय नौसेना की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 14 दिसंबर 2023 से शुरू होने वाले 100 दिनों में 110 लोगों की जान बचाई गई। नवंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच समुद्री डकैती, अपहरण, मिसाइल हमले  की 39 घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed